Pilibhit Crime News : पीलीभीत में महिला से पर्स लूटने के बाद बाइक छोड़कर भागे लुटेरे, पुलिस ने दबोचा

Pilibhit Crime News पीलीभीत में टनकपुर हाईवे स्थित नेहरू ऊर्जा उद्यान के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने महिला से पर्स लूट लिया। वारदात के बाद दोनों बदमाश ठेका चौकी की तरफ भागे लेकिन रास्ते में ही पीछा किए जाने पर वे दोनों अपनी मोटरसाइकिल छोड़कर फरार हो गए।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 11:27 AM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 11:27 AM (IST)
Pilibhit Crime News : पीलीभीत में महिला से पर्स लूटने के बाद बाइक छोड़कर भागे लुटेरे, पुलिस ने दबोचा
Pilibhit Crime News : पीलीभीत में महिला से पर्स लूटने के बाद बाइक छोड़कर भागे लुटेरे

बरेली, जेएनएन। Pilibhit Crime News : पीलीभीत में टनकपुर हाईवे स्थित नेहरू ऊर्जा उद्यान के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने महिला से पर्स लूट लिया। वारदात के बाद दोनों बदमाश ठेका चौकी की तरफ भागे लेकिन रास्ते में ही पीछा किए जाने पर वे दोनों अपनी मोटरसाइकिल छोड़कर फरार हो गए। मोटरसाइकिल के जरिये पुलिस ने रात में ही दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान कई घंटे तक अफरा तफरी का माहौल रहा।

सुनगढ़ी थाना क्षेत्र स्थित मैत्री बाग कालोनी निवासी धर्मप्रकाश के यहां शनिवार की शाम बच्चे के जन्मदिन का कार्यक्रम था।जिसमें शामिल होने के लिए मुहल्ला शेर मोहम्मद शेरोवाली मठिया निवासी उसकी सलहज अंजली कश्यप पत्नी मुकेश कश्यप भी पहुंची थी। कार्यक्रम के बाद धर्मप्रकाश अपनी मोटरसाइकिल से अंजली कश्यप को छोड़ने जा रहा था।तभी नेहरू ऊर्जा उद्यान के समीप बाइक सवार दो बदमाशों ने अंजली कश्यप के हाथ पर झपट्टा मारकर पर्स छीन लिया।देखते देखते दोनों बदमाश तेजी से नेहरू ऊर्जा उद्यान के बराबर वाले रास्ते पर फरार हो गए।

अंजली और धर्मप्रकाश के शोर मचाने पर कई राहगीर मौके पर जुट गए। इस बीच पुलिस को भी सूचना दे दी गई। वारदात के कुछ देर बाद धर्म प्रकाश भी नेहरू ऊर्जा उद्यान के बराबर वाले रास्ते पर जा रहा था, तभी उसकी निगाह पर्स लूटने वाले दोनों बदमाशों पर पड़ी। दोनों बदमाश रास्ते में खड़े होकर पर्स में रखा माल चेक कर रहे थे। धर्मप्रकाश के शोर मचाने पर ही पुलिस भी पहुंच गई। यह देख दोनों बदमाश अपनी मोटरसाइकिल को छोड़कर फरार हो गए।

तब तक वहां सीओे सिटी वीरेंद्र विक्रम, शहर कोतवाल अतर सिंह, सुनगढ़ी थाना प्रभारी निरीक्षक श्रीकांत द्विवेदी सहित भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया। काफी देर तक इलाके में कांबिंग करने के बाद भी दोनों बदमाशों का सुराग नही लगा। बाद में मोटरसाइकिल के जरिये पुलिस ने दोनों बदमाशों को रात में ही दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक किरीट सिंह राठौड़ के मुताबिक वारदात के कुछ घंटे बाद ही सदर कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला पकड़िया निवासी अमान पुत्र बदरुद्दीन तथा फैज पुत्र हसीबुर्रहमान गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों बदमाशों से पूछताछ की जा रही है। 

chat bot
आपका साथी