Pilibhit Crime : पीलीभीत में विवाहिता की जलकर मौत, दहेज हत्या का लगाया आरोप

पीलीभीत में रहने वाली एक विवाहिता की आग से झुलसने पर मौत गई।मृतका के परिजनों के ससुरालीजनों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। गौरतलब है कि विवाहिता का बरेली के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Thu, 24 Jun 2021 11:14 AM (IST) Updated:Thu, 24 Jun 2021 11:14 AM (IST)
Pilibhit Crime : पीलीभीत में विवाहिता की जलकर मौत, दहेज हत्या का लगाया आरोप
Pilibhit Crime : पीलीभीत में विवाहिता की जलकर मौत, दहेज हत्या का लगाया आरोप

बरेली, जेएनएन। Pilibhit Crime : पीलीभीत में रहने वाली एक विवाहिता की आग से झुलसने पर मौत गई। मृतका के परिजनों के ससुरालीजनों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। गौरतलब है कि विवाहिता का बरेली के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

जहानाबाद थाना क्षेत्र के गांव उझैनिया रम्पुरा निवासी कितका देवी ने बरखेड़ा थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उन्होंने अपनी बेटी राजेश्वरी की शादी करीब डेढ़ साल पहले भोपतपुर निवासी संजीव कुमार के साथ की थी। बुधवार को उसे जानकारी मिली कि बेटी की मौत हो गई है। तब वह उसकी ससुराल पहुंची, वहां राजेश्वरी का शव मिला। वह आग से बुरी तरह झुलसी हुई थी।

बेटी की ससुराल वालों ने बताया कि विगत 22 जून को वह खाना बनाते हुए आग से जल गई थी। तब उसे अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतका की मां का कहना है कि बेटी के ससुराली जन झूठ बोल रहे हैं। उसकी जलाकर हत्या की गई है।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर मृतका के पति संजीव, जेठ राजेश, देवर करन, ससुर लक्ष्मन प्रसाद व सास के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज करने के साथ ही शव अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के लिए शव को भिजवाया जा रहा है। जल्द ही मामले की विवेचना शुरू कर दी जाएगी। 

chat bot
आपका साथी