Pilibhit Coronavirus News : पीलीभीत में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष योगेन्द्र सिंह गंगवार का कोरोना संक्रमण से निधन

Pilibhit Coronavirus News पीलीभीत में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष और सांसद मेनका गांधी के पूर्व प्रतिनिधि योगेन्द्र सिंह गंगवार का कोरोना संक्रमण से निधन हो गया। गुरुवार की सुबह करीब नौ बजे उन्हें सांस लेने में दिक्कत हुई। उनका ऑक्सीजन लेवल अचानक घटने लगा।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Thu, 13 May 2021 11:15 AM (IST) Updated:Thu, 13 May 2021 11:15 AM (IST)
Pilibhit Coronavirus News : पीलीभीत में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष योगेन्द्र सिंह गंगवार का कोरोना संक्रमण से निधन
योगेन्द्र सिंह कुछ दिन पहले ही कोरोना संक्रमित हुए थे।उन्हें होम आईसोलेट किया गया था।

बरेली, जेएनएन। Pilibhit Coronavirus News : पीलीभीत में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष और सांसद मेनका गांधी के पूर्व प्रतिनिधि योगेन्द्र सिंह गंगवार का कोरोना संक्रमण से निधन हो गया। गुरुवार की सुबह करीब नौ बजे उन्हें सांस लेने में दिक्कत हुई। उनका ऑक्सीजन लेवल अचानक घटने लगा। जब तक स्वजन उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने दम तोड़ दिया। योगेन्द्र सिंह कुछ दिन पहले ही कोरोना संक्रमित हुए थे। उन्हें होम आईसोलेट किया गया था।

गुरुवार को अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। सांस लेने में दिक्कत होने लगी।ऑक्सीजन लेवल भी काफी नीचे पहुंच गया।इस पर उन्हें स्थानीय एसएस अस्पताल लेे जाने की तैयारी की जा रही थी।अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया।योगेन्द्र सिंह करीब 70 वर्ष के थे और भाजपा के सक्रिय कार्यकता थे।उनके तीन बेटे हैं, जिनमें दो बाहर रहते हैं।एक बेटा उनके साथ ही पीलीभीत में रहता था।योगेन्द्र सिंह ने राजनीति की शुरुआत छात्र जीवन से ही कर दी थी।वे पीलीभीत के उपाधि महाविद्यालय में छात्र संघ अध्यक्ष भी रहे।भाजपा में शामिल होने के बाद वे केंद्रीय उपभोक्ता भंडार के सचिव भी रहे।

chat bot
आपका साथी