पीलीभी जिलाधिकारी ने पूरनपुर मंडी से लोगों को बाहर निकाला, जानिये डीएम निरीक्षण में क्यों दिखे सख्त

Pilibhi District Magistrate took out people from Puranpur Mandi पीलीभीत जिलाधिकारी पुलकित खरे ने सोमवार को पूरनपुर मंडी का निरीक्षण किया। इस दौरान मंडी परिसर में अनावश्यक खड़े लोगों की फटकार लगाते हुए बाहर का रास्ता दिखाया।उनके सख्त रुख को लेकर खलबली मच गई।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 04:53 PM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 04:53 PM (IST)
पीलीभी जिलाधिकारी ने पूरनपुर मंडी से लोगों को बाहर निकाला, जानिये डीएम निरीक्षण में क्यों दिखे सख्त
पूरनपुर मंडी परिसर में धान क्रय का निरीक्षण करते पीलीभीत के जिलाधिकारी।

बरेली, जेएनएन। Pilibhi District Magistrate took out people from Puranpur Mandi : पीलीभीत जिलाधिकारी पुलकित खरे ने सोमवार को पूरनपुर मंडी का निरीक्षण किया। इस दौरान मंडी परिसर में अनावश्यक खड़े लोगों की फटकार लगाते हुए बाहर का रास्ता दिखाया। उनके सख्त रुख को लेकर खलबली मच गई। पूरनपुर ब्लाक सभागार में बैठक करने के बाद जिलाधिकारी पुलकित खरे सीधे मंडी समिति पहुंचे। खाद्य विभाग के क्रय केंद्र पर पहुंचते ही एक बाइक पर मौजूद दो लोगों को उन्होंने रोका।

उनसे धान के बारे में पूछा तो उन लोगों ने मंडी में धान न होने की जानकारी दी। इस पर वह नाराज हो गए। अनावश्यक घूमने पर कड़ी नाराजगी जताई और बाहर जाने को कहा। उन्होंने तत्काल मंडी से अनावश्यक लोगों को निकालने के निर्देश दिए। क्रय केंद्रों पर जाकर उन्होंने किसानों से धान खरीद को लेकर वार्ता की। साथ ही पारदर्शी तरीके से खरीद करने के निर्देश दिए। उनके सख्त रुख को लेकर खलबली मची रही। जिलाधिकारी ने बताया कि उन्हें निरीक्षण में किसानों ने बेहद आसान और सरल तरीके से खरीद होने की बात बताई है। पारदर्शी तरीके से खरीद हो रही है।

सीमावर्ती बाढग्रस्त गांवों में एसएसबी ने किया भोजन वितरण : शारदा नदी की बाढ ने तहसील क्षेत्र के कई गांवो मे काफी तबाही मचाई थी। अनेक घरों मे चार पांच फीट पानी भरने से लोग जान बचाने के लिए सुरक्षित स्थान पर चले गए थे। उनके घरों में रखा खाने पीने तथा अन्य सामान खराब हो गया। पिछले एक सप्ताह से बाढ पीडित परिवारों के लिए समाजसेवी लोग मदद कर रहे हैं। कलीनगर तहसील क्षेत्र के बॉर्डर किनारे के गांव नई बस्ती नौजलिया नंबर एक व नौजलिया नंबर दो में सशस्त्र सीमा बल के सहायक कमांडेंट शक्ति प्रसाद उनियाल के नेतृत्व में रविवार को बाढ़ पीड़ितों को भोजन वितरित किया गया। सशस्त्र सीमा बल बाढ़ ग्रस्त गांवों में ग्रामीणों की मदद करने में जुटी रही। बाढ़ में फंसे ग्रामीणों को सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने मोटर बोट द्वारा निकाला गया था।

chat bot
आपका साथी