पीलीभीत में अब नौकायन व आकर्षक फव्वारों का आनंद ले सकेंगे लोग, सांसद वरुण गांधी ने एकता सरोवर पर्यटन केंद्र का किया लोकार्पण

MP Varun Gandhi Inaugurated Ekta Sarovar Tourism Center पीलीभीत शहर के बीचो बीच स्थित एकता सरोवर पर्यटन केंद्र का लोकार्पण सांसद वरुण गांधी ने किया। लंबी प्रतीक्षा के बाद इसका लोकार्पण हो जाने से शहरवासी अब झूले कैंटीन नौकायन आकर्षक फव्वारों का आनंद ले सकेंगे।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 03:09 PM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 03:09 PM (IST)
पीलीभीत में अब नौकायन व आकर्षक फव्वारों का आनंद ले सकेंगे लोग, सांसद वरुण गांधी ने एकता सरोवर पर्यटन केंद्र का किया लोकार्पण
एकता सरोवर पर्यटन केंद्र का लोकार्पण करनेे के बाद लोगों से बात करते सांसद वरुण गांधी।

बरेली, जेएनएन। MP Varun Gandhi Inaugurated Ekta Sarovar Tourism Center : पीलीभीत शहर के बीचो बीच स्थित एकता सरोवर पर्यटन केंद्र का लोकार्पण सांसद वरुण गांधी ने किया। लंबी प्रतीक्षा के बाद इसका लोकार्पण हो जाने से शहरवासी अब झूले, कैंटीन, नौकायन, आकर्षक फव्वारों का आनंद ले सकेंगे। शहर के बीचो बीच एकता सरोवर पर्यटन केंद्र के सुंदरीकरण के बाद शुरू होने की आस लगाए शहरवासियों का सपना आज पूरा हो गया। जब पहली बार मेनका गांधी यहां से सांसद बनी थीं, तब तत्कालीन जिलाधिकारी जयशंकर मिश्र की देखरेख में इस स्थल का सुंदरीकरण कराया गया था। बाद में देखरेख के अभाव यह स्थल बदहाल होता गया।

उसके बाद करीब 15 वर्ष पूर्व एक बार फिर उसकी बाउंड्री वाल का निर्माण करा दिया गया था। दो साल पहले अमृत योजना के अंतर्गत सुंदरीकरण कार्य स्वीकृत हुआ था। उससे मिले बजट से इस पर्यटन केंद्र का कायाकल्प किया गया। डीएम पुलकित खरे के इस कार्य में व्यक्तिगत रुचि लेने के कारण सुंदरीकरण कार्य में तेजी आई। डीएम की पहल पर ही सरोवर के बीचो बीच विशाल फव्वारा का निर्माण किया गया। बच्चों के लिए झूले तो पहले ही लगा दिए गए थे। टहलने वालों के लिए पाथ वे का निर्माण किया गया। ढाई सौ से अधिक पोल लगाकर लाइटिंग से पार्क को जगमग किया गया है।

पार्क में कैंटीन और स्वच्छ शौचालय का निर्माण किया गया है। मुख्य गेट पर पुलिस चौकी स्थापित की गई है। बच्चों के लिए काफी झूले लगाए गए हैं। नाव का भी संचालन होगा, जिस पर बैठकर लोग सरोवर में नौकायन का आनंद लेंगे। एकता सरोवर लोकार्पण कार्यक्रम में बरखेड़ा विधायक किशनलाल राजपूत, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नूपुर गोयल, नगर पालिकाध्यक्ष विमला जायसवाल, उनके पति पूर्व चेयरमैन प्रभात जायसवाल, सभासद महेंद्र पाल, ईओ सुरेंद्र प्रताप सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे। उधर, इससे पहले सांसद ने रेलवे स्टेशन पहुंचकर जंक्शन परिसर में सौ फुट की ऊंचाई पर लगाए गए राष्ट्रीय ध्वज का शुभारंभ किया। इस अवसर पर रेलवे अधिकारियों समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी