महंत नरसिंहानंद के खिलाफ बरेली में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने किया प्रदर्शन, जुलूस निकालकर की नारेबाजी, जुलूस के कारण शहर के प्रमुख मार्ग पर रहा जाम

गाजियाबाद के महंत नरसिंहानंद सरस्वती के खिलाफ बड़ी संख्या में मुस्लिम संप्रदाय के लोग बरेली मंडल के चारों जिलों में शुक्रवार को सड़क पर उतर आए। जुलूस निकालकर नारेबाजी करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। दरगाह आला हजरत के आह्वान पर यह प्रदर्शन किया जा रहा।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Fri, 09 Apr 2021 03:26 PM (IST) Updated:Fri, 09 Apr 2021 03:26 PM (IST)
महंत नरसिंहानंद के खिलाफ बरेली में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने किया प्रदर्शन, जुलूस निकालकर की नारेबाजी, जुलूस के कारण शहर के प्रमुख मार्ग पर रहा जाम
बीते दिनों महंत ने इस्लाम के खिलाफ आपत्तिजनक शब्द कहे, इसलिए उन पर कार्रवाई की जाए।

बरेली, जेएनएन। गाजियाबाद के महंत नरसिंहानंद सरस्वती के खिलाफ बड़ी संख्या में मुस्लिम संप्रदाय के लोग बरेली मंडल के चारों जिलों में शुक्रवार को सड़क पर उतर आए। जुलूस निकालकर नारेबाजी करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। दरगाह आला हजरत के आह्वान पर यह प्रदर्शन किया जा रहा। आरोप है कि बीते दिनों महंत ने इस्लाम के खिलाफ आपत्तिजनक शब्द कहे, इसलिए उन पर कार्रवाई की जाए। कोविड गाइडलाइन तोड़कर इस तरह के प्रदर्शन पर प्रशासन शाम को कार्रवाई कर सकता है। फिलहाल भीड़ नियंत्रित कर वापस भेजने पर जोर है।

शाहजहांपुर में नमाज के बाद मुस्लिम समाज का प्रदर्शन, लगाया जाम 

नरसिंहानंद सरस्वती के बयान के विरोध में शुक्रवार को मुस्लिम समाज के लोग बड़ी संख्या में शाहजहांपुर में जामा मस्जिद के बाहर एकत्र हुए। उन्होंने पैगम्बर-ए-इस्लाम की तौहीन करने का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। कुछ देर बाद मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। एसपी एस आनंद समेत अन्य अधिकारी वहां पहुंच गए हैं। शहर पेश इमाम मौलाना हुजूर अहमद मंजरी ने दो दिन पहले बैठक की थी, जिसमें उन्होंने नरसिंहानंद सरस्वती के पैगम्बर-ए-इस्लाम को लेकर दिए गए बयान की निंदा करते हुए कार्रवाई की मांग की थी। इमाम ने शुक्रवार को नमाज के लिए मुस्लिम समाज के लोगों से जामा मस्जिद पर एकत्र होने की अपील भी की थी, जिसको लेकर दोपहर दो बजे से पहले ही वहां बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए। दो बजे नमाज जैसे ही समाप्त हुई उन लोगों ने नारेबाजी शुरू कर दी। नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार ने तहरीर लेनी चाहिए, लेकिन मना कर दिया। इसके बाद सभी लोग गर्रा पुल जाने वाली मुख्य सड़क पर आ गए और जाम लगा दिया। 

chat bot
आपका साथी