पीलीभीत में लोगों को दहशत से मिली राहत, पिंजरे में फंसा तेंदुआ

पीलीभीत के अमरिया में लोगों को दहशत से राहत मिलने की उम्मीद है। तहसील क्षेत्र के कई गांवों में पिछले कई महीने से आतंक का पर्याय बना तेंदुआ रविवार की सुबह पैरी कृषि फार्म पर लगे पिंजरे में फंस गया।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 09:19 AM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 09:19 AM (IST)
पीलीभीत में लोगों को दहशत से मिली राहत, पिंजरे में फंसा तेंदुआ
पीलीभीत में लोगों को दहशत से मिली राहत, पिंजरे में फंसा तेंदुआ

पीलीभीत, जेएनएन। पीलीभीत के अमरिया में लोगों को दहशत से राहत मिलने की उम्मीद है। तहसील क्षेत्र के कई गांवों में पिछले कई महीने से आतंक का पर्याय बना तेंदुआ रविवार की सुबह पैरी कृषि फार्म पर लगे पिंजरे में फंस गया। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। तेंदुए के पिंजरे में फंसने की जानकारी लगते ही आसपास के लोगों की भीड़ भी मौके पर जुट गई। सामाजिक वानिकी के डीएफओ संजीव कुमार ने बताया कि रविवार की सुबह पैरी फार्म पर लगे पिंजड़े में तेंदुआ फंसने की सूचना मिली है। टीम को मौके पर भेजा गया है। 

chat bot
आपका साथी