बारिश से राहत, पर उमस बनेगी आफत

गुरुवार को हुई बारिश के साथ मानसून सक्रिय हो गया है। सुबह हल्की बूंदाबांदी के बाद दोपहर में करीब डेढ़ घंटे तेज बारिश हुई। इससे तेज धूप और गर्मी से लोगों को काफी राहत मिली। हालांकि शाम तक उमस बढ़ने लगी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Jun 2020 02:13 AM (IST) Updated:Fri, 26 Jun 2020 02:13 AM (IST)
बारिश से राहत, पर उमस बनेगी आफत
बारिश से राहत, पर उमस बनेगी आफत

बरेली, जेएनएन : गुरुवार को हुई बारिश के साथ मानसून सक्रिय हो गया है। सुबह हल्की बूंदाबांदी के बाद दोपहर में करीब डेढ़ घंटे तेज बारिश हुई। इससे तेज धूप और गर्मी से लोगों को काफी राहत मिली। हालांकि शाम तक उमस बढ़ने लगी। अगले कई दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। इससे आने वाले समय में उमस और तेजी से बढ़ने की संभावना है। इस बार प्री-मानसून कमजोर रहा। लेकिन मानसून समय से पहुंचा है। पिछले दो दिनों से कहीं बूंदाबांदी तो कहीं हल्की बारिश हो रही है। गुरुवार को भी सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। कई जगह बूंदाबांदी हुई। इस बीच हल्की धूप भी निकली, जिससे उमस बढ़ गई। दोपहर करीब दो बजे से झमाझम बारिश शुरू हो गई। करीब साढ़े तीन बजे तक हुई तेज बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। इस बीच सड़कों पर लोगों ने भीगकर बारिश का मजा भी लिया। मौसम विज्ञान की वेबसाइट पर जारी आंकड़ों के मुताबिक गुरुवार को दो मिलीमीटर बारिश हुई। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से घटकर 33.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विज्ञानी आरके सिंह का कहना है कि मानसून सक्रिय हो रहा है। इस पूरे सप्ताह बारिश होगी। राजेंद्र नगर में आठ घंटे बत्ती रही गुल

बारिश ने भले ही लोगों को राहत दी हो, लेकिन कई स्पॉट पर फीडर में फॉल्ट भी पैदा कर दी। नतीजा घंटों बिजली गुल रही और लोग उमस में परेशान होकर पसीना बहाते रहे। राजेंद्र नगर में गुप्ता चौराहा फीडर पर इंसूलेटर में फाल्ट आने के बाद बिजली विभाग के कर्मचारी जुटे, लेकिन करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद बांके बिहारी मंदिर की तरफ पोल का इंसूलेटर बस्ट हो गया। यहां करीब ढाई घंटे बिजली विभाग के कर्मचारी मेहनत करते रहे। इज्जतनगर, एयरफोर्स एरिया में भी बिजली का संकट बना रहा। सिविल लाइंस एरिया में भी दो से तीन घंटे लोगों को बिजली नहीं मिली। बिजली विभाग के कर्मचारियों के मुताबिक पहली बारिश में इंसूलेटर में फाल्ट आना सामान्य बात है।

chat bot
आपका साथी