उद्घाटन का नहीं इंतजार, पुल पर दौड़ने लगे वाहन

शाहजहांपुर रोड पर नकटिया नदी के पुल का सेतु निगम ने निर्माण पूरा कर दिया है। इसलिए उद्घाटन का इंतजार किए बिना ही पुल से वाहन दौड़ने लगे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Oct 2020 03:43 AM (IST) Updated:Sat, 24 Oct 2020 05:02 AM (IST)
उद्घाटन का नहीं इंतजार, पुल पर दौड़ने लगे वाहन
उद्घाटन का नहीं इंतजार, पुल पर दौड़ने लगे वाहन

बरेली, जेएनएन: शाहजहांपुर रोड पर नकटिया नदी के पुल का सेतु निगम ने निर्माण पूरा कर दिया है। इसलिए उद्घाटन का इंतजार किए बिना ही पुल से वाहन दौड़ने लगे हैं। अब दोनों ओर से वाहनों को निकलने में आसानी हो गई है।

शासन ने दो साल पहले शाहजहांपुर रोड पर नकटिया नदी के ऊपर टू-लेन पुल निर्माण के लिए मंजूरी दी थी। वहां सिर्फ एक पुल होने के कारण वाहनों को निकलने में दिक्कत होती थी। एक ही पुल पर अक्सर वाहनों के आने से जाम की स्थिति भी बन जाती थी। लखनऊ जाने वाला जिले का प्रमुख मार्ग होने के कारण मौजूदा पुल के बराबर में टू-लेन का नया पुल बनाने के लिए शासन ने 5.50 करोड़ रुपये का बजट दिया। करीब 71 मीटर लंबे इस पुल का निर्माण सेतु निगम ने नवंबर 2018 में शुरू किया। इसका निर्माण जुलाई 2020 में पूरा करना था। वन संरक्षित भूमि होने के कारण बीच में काम रोकना पड़ा। वन विभाग की मंजूरी के बाद वहां पेड़ काटे गए। तब आगे काम हुआ। सेतु निगम ने पुल निर्माण पूरा कर डामर की सड़क भी डाल दी है। इसके बाद लोगों ने उद्घाटन का भी इंतजार नहीं किया और नए पुल से वाहन निकालने शुरू कर दिए हैं। सेतु निगम के डीपीएम बीके सेन ने बताया कि पुल निर्माण पूरा हो गया है, जिस पर वाहन चलने लगे हैं।

chat bot
आपका साथी