जलापूर्ति संबंधित समस्या हो तो कंट्रोल रूम में कीजिए कॉल, तत्काल होगी कार्रवाई

तापमान दिनों दिन चढ़ता जा रहा है। शहर में कई जगह जलापूर्ति प्रभावित हो रही है। इसको लेकर जागरण के प्रश्न पहर में जलकल महाप्रबंधक राजेश कुमार यादव से पाठकों ने तमाम तरह की शिकायतें दर्ज कराई। जवाब में उनका कहना था कि विभाग ने गर्मी को सामने रखकर तैयारियां की हैं। अगर कहीं समस्या है तो समाधान कराया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 18 Jun 2020 02:31 AM (IST) Updated:Thu, 18 Jun 2020 02:31 AM (IST)
जलापूर्ति संबंधित समस्या हो तो कंट्रोल रूम में कीजिए कॉल, तत्काल होगी कार्रवाई
जलापूर्ति संबंधित समस्या हो तो कंट्रोल रूम में कीजिए कॉल, तत्काल होगी कार्रवाई

बरेली, जेएनएन : तापमान दिनों दिन चढ़ता जा रहा है। शहर में कई जगह जलापूर्ति प्रभावित हो रही है। इसको लेकर जागरण के प्रश्न पहर में जलकल महाप्रबंधक राजेश कुमार यादव से पाठकों ने तमाम तरह की शिकायतें दर्ज कराई। जवाब में उनका कहना था कि विभाग ने गर्मी को सामने रखकर तैयारियां की हैं। अगर कहीं समस्या है, तो समाधान कराया जाएगा। शिकायतों के लिए कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। अगर किसी को भी जलापूर्ति से संबंधित कोई समस्या आ रही है तो कॉल करके जानकारी दे सकते हैं। विभाग की तरफ से तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

सवाल: विभाग द्वारा सुबह-शाम जलापूर्ति की जाती है, लेकिन इसका निर्धारित समय पता ही नहीं चलता है। कई बार पानी अलग-अलग समय पर आता है।

-राजीव कुमार, कचहरी रोड

जवाब: सुबह छह से नौ और शाम को भी छह से नौ बजे तक जलापूर्ति का समय निर्धारित है। कुछ टंकियां जल्दी भर जाती हैं। ऐसे में पानी बर्बाद न हो, इसलिए आपूर्ति रोक दी जाती है। कुछ टंकियां देर में भरती हैं, इसलिए कई बार पानी निर्धारित समय के बाद भी आता रहता है।

सवाल: गर्मी बढ़ रही है। ऐसे में सार्वजनिक स्थलों पर जलकल विभाग को प्याऊ की व्यवस्था करनी चाहिए, जिससे आने-जाने वाले लोगों को शीतल पेयजल मिल सके। इसके लिए मिट्टी के घड़ों में पानी भर कर रखवाया जाना चाहिए।

जुगल किशोर, नेकपुर

जवाब: आपका सुझाव बहुत अच्छा है। हम इस पर जरूर अमल करेंगे। नगर निगम, विकास भवन, कलेक्ट्रेट या फिर चौपुला चौराहे पर पेयजल की व्यवस्था कराने का प्रयास करेंगे। मिट्टी के घड़े में पानी रखा जाएगा।

सवाल: फरीदपुर का रहने वाला हूं, लेकिन मैं बदायूं रोड पर रहता हूं। कई बार ट्रकों के गुजरने की वजह से वाटर लाइन फट जाती है। रात भर पानी बहता रहता है। इसे रोका जाना चाहिए।

डॉ. रणविजय सिंह यादव, बदायूं रोड

जवाब: हमारे पास मैन पावर की कमी है। फिर भी हमारी कोशिश रहती है कि कहीं से भी अगर शिकायत आए तो उसका तत्काल समाधान किया जाए। कई बार हमें सूचना नहीं मिल पाती है। इसकी वजह से कार्रवाई में देरी होती है। कंट्रोल रूम नंबर जारी किया है। 7055519637 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

सवाल: हमारे यहां दो पाइप लाइन डाली गई है, लेकिन हमारे घर का कनेक्शन पुरानी पाइप लाइन से जुड़ा है। एक महीने से पानी का प्रेशर बहुत कम होता है। पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता है।

योगेश सिंह, विकास नगर कॉलोनी

जवाब: आपके एरिया में जो ट्यूबवेल लगा हुआ है, वह काफी पुराना है। प्रयास है कि नया ट्यूबवेल लग जाए। 55 लाख रुपये स्वीकृत हो गए थे, लेकिन जमीन नहीं मिल सकी।

सवाल: अक्सर गंगापुर में पाइप लाइन फट जाती है। कई दिनों तक पानी बहता रहता है। जलकल विभाग के कर्मचारी नहीं आते हैं।

यशोवर्धन गंगवार, मुंशी नगर

जवाब: अगर रात में पाइपलाइन फट जाती है तो ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है कि रात में ही उसमें सुधार हो सके। सुबह ही कर पाएंगे, लेकिन अगर कहीं ज्यादा बड़ी समस्या है तो कंट्रोल रूम में इसकी सूचना दे सकते हैं।

सवाल: कई बार हमारे यहां पानी नहीं आता है। ऐसे में अगर पानी की जरूरत है तो हम क्या करें?

मोहित शर्मा, बिहारीपुर

जवाब: नगर निगम के कंट्रोल रूम में कॉल करके इसकी जानकारी दे सकते हैं। कोशिश होगी कि जलापूर्ति बहाल कर सकें। टैंकर से भी पानी की सप्लाई कराएंगे।

सवाल: कई बार पानी की समस्या होने पर कार्यालय में शिकायत करने पर भी सुनवाई नहीं होती।

अंकित गंगवार, हजियापुर

जवाब: कई बार शिकायत पर कार्रवाई करने में कुछ देरी हो जाती है, क्योंकि हमारे पास बहुत ज्यादा मैन पावर नहीं है।

chat bot
आपका साथी