जागरूक हुए लोग, सरकारी दफ्तरों और नगर निगम तक पहुंचा जागरण का अभियान

बरेली, जेएनएन : कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर जिले के लोगों को अपनी चपेट में ले पाए इसके लिए दैनिक जाग

By JagranEdited By: Publish:Sun, 06 Dec 2020 02:46 AM (IST) Updated:Sun, 06 Dec 2020 02:46 AM (IST)
जागरूक हुए लोग, सरकारी दफ्तरों और नगर निगम तक पहुंचा जागरण का अभियान
जागरूक हुए लोग, सरकारी दफ्तरों और नगर निगम तक पहुंचा जागरण का अभियान

बरेली, जेएनएन : कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर जिले के लोगों को अपनी चपेट में ले पाए इसके लिए दैनिक जागरण 'सतर्कता में जागरूकता' अभियान चला रहा है। पांचवें दिन शनिवार को अभियान सरकारी दफ्तरों, सामाजिक संस्थाओं से होते हुए नगर निगम और थाने तक पहुंच गया। नगर निगम में महापौर ने बिना मास्क लगाए आने वालों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। वहीं थाना बारादरी पुलिस ने मास्क न पहनने वालों के चालान काटना शुरू कर दिया है। महापौर ने पार्षदों को पहनाए भगवा मास्क

नगर निगम में महापौर ने अपने कार्यालय में मौजूद उप सभापति छंगामल मौर्य समेत अन्य पार्षदों को अपने हाथ से भगवा मास्क पहनाया। वहां आने वाले अन्य लोगों को भी मास्क बांटे। पार्षदों से कहा कि वह अपने वार्ड में मास्क लगाने के प्रति लोगों को जागरूक करें। उन्होंने बताया कि पूरे शहर में मास्क लगाने के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए बोर्ड, होर्डिंग व बैनर लगाए गए हैं। इस दौरान पार्षद मुकेश मेहरोत्रा, विनोद सैनी, मुकेश सिघल, राजकुमार गुप्ता, अजय कुमार सिंह चौहान आदि मौजूद रहे। मास्क पहनने की उपयोगिता समझाई

रेलवे जंक्शन पर स्काउट गाइड से जुड़े लोगों ने दैनिक जागरण के अभियान से जुड़ते हुए मास्क वितरण कार्यक्रम किया। इस दौरान उन्होंने लोगों को मास्क लगाने के लिए जागरूक किया। कार्यक्रम आयोजक एस के राघव और मुसर्रफ खान ने जंक्शन पर आ रहे यात्रियों को मास्क पहनाया और इसकी उपयोगिता समझाई। कहाकि मास्क से संक्रमण को अपने तक आने से रोका जा सकता है। इस दौरान उनके साथ प्रमोद कुमार, मनीष उपाध्याय, मनीष, सईद आदि लोग रहे। खरीदारी करो पर बिना मास्क मत निकलो

बरेली, जेएनएन : कोरोना से बचाव को चल रही दैनिक जागरण की मुहिम को लेकर डीआइजी के निर्देश के बाद पुलिस भी सक्रिय हुई है। शनिवार को बारादरी इंस्पेक्टर शितांशु शर्मा अभियान से जुड़े। उन्होंने थाने में समस्त स्टाफ को मास्क जरूर पहनने के लिए कहा। इसके बाद श्यामगंज बाजार में बिना मास्क के खिलाफ अभियान चलाया। बिना मास्क घूमने पर शिकलापुर निवासी नन्हें को पहले मास्क पहनाया फिर 500 जुर्माना भी लगाया। इस दौरान उन्होंने बाजार में अपील की है कि बिना मास्क खरीदारी करने नहीं आएं। शाम तक बिना मास्क के 28 लोगों का चालान कर सभी से जुर्माना वसूला गया।

----------------

- संक्रमण से बचने के लिए मास्क सबसे उपयोगी है। इसके बाद भी लोग नहीं लगा रहे हैं यह गलत है।

- पारस सेठी, दवा व्यापारी घर से निकलने के साथ ही मास्क पहन लेते हैं। प्रयास रहता है कि वापस घर जाने पर ही मास्क हटाएं।

- हनी, दवा व्यापारी संकट के समय में लोगों को खुद से आगे आना चाहिए। मास्क जरूरत बन चुका है लोग भी जागरूक हैं।

- दिनेश, दवा व्यापारी संक्रमण से बचाव के लिए मास्क जरूरी है। ऐसे में दैनिक जागरण का यह मुद्दा उठाना सराहनीय कदम है।

- सतीश सेठी, सचिव, केमिस्ट वेलफेयर संस्था बुजुर्गों के लिए संक्रमण खतरनाक है। प्रयास करता हूं कि मास्क बराबर लगा रहे। थोड़ी दिक्कत होती है।

- सुरेंद्र कुमार, शू व्यापारी संक्रमण की शुरुआत से मास्क लगाने की आदत डाल ली थी। अब तक मास्क का कारोबार शुरू कर दिया है।

- परमजोत सिंह, मास्क व्यापारी दुकान पर आने वालों को मास्क लगाने के लिए जरूर कहते है। दैनिक जागरण का अभियान सराहनीय है।

- किशन केसवानी, दवा व्यापारी मास्क लगाने के लिए अब भी कहने की जरूरत पड़ रही है। लोगों को इसे लेकर खुद जागरूक होना चाहिए।

- राजीव, दवा व्यापारी संक्रमण से जंग में मास्क हथियार बन चुका है। अभी भी लोग अगर मास्क लोग जागरूक नहीं दिख रहे हैं।

- मनीष उपाध्याय कोरोना संक्रमण की शुरुआत से अब तक लोगों को मास्क की उपयोगिता समझ नहीं आई तो कब आएगी।

- प्रमोद कुमार, स्काउट मास्टर संक्रमण की दूसरी लहर आए या न आए लेकिन इससे बचने के लिए तो मास्क उपयोगी है, उसे जरूर पहनें।

- सुरुचि गुप्ता मास्क न पहनने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर देनी चाहिए। ऐसे लोगों को इसी तरह समझ आता है।

- मो. अजहर शहर के प्रमुख मार्गों पर मास्क लगाने वाले तो कई है, लेकिन गली मुहल्लों में लोग मास्क नहीं लगा रहे।

- मो. जैद घर से निकलते ही मास्क लगा लते हैं इसके बाद वापस घर जाने पर ही मास्क हटता है, यह उपयोगी है।

- मनीष मास्क को लेकर जो लोग जागरूक नहीं है, उनके प्रतिदिन चालान कटने चाहिए। उनमें तभी सुधार होगा।

- आयशा खान कोरोना संक्रमण से बचने के लिए दो गज दूरी और मास्क सबसे जरूरी है। हमेशा लगाकर रखना चाहिए।

- अतुल अरोड़ा दैनिक जागरण ने सही समय पर अभियान की शुरुआत की है। मास्क के बारे में लोगों में जागरूकता आएगी।

- आशीष राय बेवजह घर से न निकलें। मास्क व सेनेटाइजर का प्रयोग करते हुए एक दूसरे से उचित दूरी बनाए रखें।

- दिवाकर गाइडलाइन का पालन करें। बाजार में सावधानी के साथ जाए। भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचे मास्क लगाएं।

- फैसल रियाज शम्सी - ज्वलंत मुद्दों को लेकर दैनिक जागरण हमेशा आगे बढ़ता है। संक्रमण के समय लोगों को जागरूक करने का सही समय है।

- सत्यवीर सिंह, स्टेशन अधीक्षक डॉक्टर की सलाह

संक्रमण को रोकने के लिए मास्क पहनना बहुत ही आवश्यक है। यह और भी जरूरी हो जाता है जब हम पब्लिक के बीच में होते हैं ।हमारे बुजुर्गों को भी खास ध्यान रखना चाहिए कि जब वह बाहर निकले तो मास्क पहनें। बाजार में आजकल जिस तरह से भीड़ बढ़ रही है उसके लिए मास्क ही एकमात्र कोविड-19 से बचाव का उपाय है।

- डा. शुचिता, उप जिला प्रतिरक्षण अधिकारी

------------------------

बरेली के दवा व्यापारी बोले- जब तक दवाई नहीं तब जारी रहेगा टास्क फॉर मास्क

बरेली, जेएनएन : दैनिक जागरण के अभियान के पांचवें दिन बरेली मंडल केमिस्ट वेलफेयर संस्था के पदाधिकारियों ने शास्त्री मार्केट में मास्क वितरण किया। इसके साथ ही बाजार में व्यापारियों और ग्राहकों को सतर्क करने और मास्क पहनने के लिए जागरूक किया।

बरेली मंडल केमिस्ट वेलफेयर संस्था के अध्यक्ष राजेश ओबराय और सचिव सतीश सेठी ने शास्त्री मार्केट में एक बैठक आयोजित की। इसके बाद दैनिक जागरण के अभियान से जुड़ने का फैसला किया। इस दौरान उन्होंने कहाकि कोरोना संक्रमण के दौर में जब लॉकडाउन लगा उस समय भी दवा व्यापारी अपनी दुकानें खोले हुए थे। हर कठिन परिस्थितियों में आमजन की सहूलियतों को देखते हुए दवा व्यापारी हमेशा फ्रंट लाइन पर खड़े रहते हैं। चेयरमैन योगेंद्र अग्रवाल ने कहाकि अब संक्रमण का कठिन दौर गुजर चुका है। अब दूसरी लहर को किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने देंगे। इसके लिए संगठन पूरे जिले में जागरूकता अभियान चलाएगा। इसके बाद सभी ने बाजार में जागरूकता अभियान चलाया। इसमें राहगीरों, दुकानदारों और व्यापारियों को मास्क वितरित किए गए। इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुधीर कुमार, किशोर खटवानी, उपाध्यक्ष विक्की, कोषाध्यक्ष अनुज गोयल आदि रहे।

chat bot
आपका साथी