बरेली में विदेश से रास्ता बदलकर आए 35 यात्री, Omicron Variant को लेकर प्रशासन अलर्ट

Corona new variant Omicron दक्षिण अफीका व हांकांग सहित कई देशों में कोरोना के नए वैरिएंट ओमीक्रान से दहशत है। जिसके चलते विदेश से लोगों का तेजी से आना शुरू हो गया है। इस हफ्ते शहर में यूके व अन्य देशों से 35 लोग आए हैं।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Wed, 01 Dec 2021 01:53 PM (IST) Updated:Wed, 01 Dec 2021 05:59 PM (IST)
बरेली में विदेश से रास्ता बदलकर आए 35 यात्री, Omicron Variant को लेकर प्रशासन अलर्ट
शहर में यूके व अन्य देशों से 35 लोग आए, आशंका है कि ये पहले अफ्रीका से यूके पहुंचे।

बरेली, जेएनएन। Corona new variant Omicron :  दक्षिण अफीका व हांकांग सहित कई देशों में कोरोना के नए वैरिएंट ओमीक्रान से दहशत है। जिसके चलते विदेश से लोगों का तेजी से आना शुरू हो गया है। इस हफ्ते शहर में यूके व अन्य देशों से 35 लोग आए हैं, जिनकी तलाश में जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी जुटे हैं। आशंका है कि ये यात्री अफ्रीका से पहले यूके आए और फिर वहां से बरेली आए हैं। फिलहाल इन यात्रियों की डिटेल्स सर्विलांस से खंगाली जा रही है, जिससे कि इन्हें जल्द ट्रेस किया जा सके।

डर है कि विदेश से आने वाले यात्रियों से कहीं वायरस का प्रसार न हो जाए, इस वजह से शहर प्रमुख जगहों पर रैंडम सैंपलिंग के लिए स्टेटिक टीमों को लगा दिया गया है। सर्विलांस टीम के अनुसार दो माह में विदेश से 200 से अधिक लोग लौटे हैं। इन सभी को ट्रेस किया जा रहा है। करीब 150 लोगों को ट्रेस भी कर लिया गया है। इनकी जांच और तबीयत संबंधी जानकारी ली गई है। विदेश से आने वाले यात्रियों को क्वारेंटाइन कर दिया गया है। किसी भी प्रकार की दिक्कत होने पर हेल्प लाइन नंबर भी लोगों को मुहैया कराया गया है।

यहां हो रही रैंडम सैंपलिंगः हेल्थ डिपार्टमेंट की ओर से शहर में रैंडम सैंपलिंग के लिए स्टेटिक टीमों को लगाया है। शहर के एमजेपीआरयू, रेलवे जंक्शन, सैटेलाइट, बरेली कॉलेज, रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज, पुराना रोडवेज और एयरपोर्ट पर हजारों की संख्या में लोगों की आरटी-पीसीआर जांचे की गईं, दो दिन के बाद जांच रिपोर्ट आने पर खुलासा होगा कि कम्युनिटी में वायरस स्प्रेड तो नहीं हुआ है। आइडीएसपी प्रभारी डा. अनुराग गौतम ने बताया कि जिले में रैंडम सैंपलिंग शुरू कर दी गई हैं। स्टैटिक्स की टीमों को शहर के कई स्थानों पर लगाया है। मंगलवार को हजारों की संख्या में लोगों की आरटी-पीसीआर जांच की गई हैं। वहीं विदेश से लौटने वालों पर विशेष निगरानी की जा रही है।

chat bot
आपका साथी