भाजपा की कमल संदेश बाइक रैली में कार्यकर्ताओं ने दिखाया जोश, कैबिनेट मंत्री ने भी चलाई बाइक

मंडल के चारों जिलों में भाजपा की कमल संदेश बाइक रैली का आयोजन किया गया।

By Abhishek PandeyEdited By: Publish:Sat, 17 Nov 2018 03:08 PM (IST) Updated:Sat, 17 Nov 2018 03:08 PM (IST)
भाजपा की कमल संदेश बाइक रैली में कार्यकर्ताओं ने दिखाया जोश, कैबिनेट मंत्री ने भी चलाई बाइक
भाजपा की कमल संदेश बाइक रैली में कार्यकर्ताओं ने दिखाया जोश, कैबिनेट मंत्री ने भी चलाई बाइक

बरेली(जेएनएन)। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की हर उपलब्धि को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी की ओर से शनिवार को सूबे की प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में कमल संदेश बाइक रैली का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंडल के भी चारों जिलों में बाइक रैली का आयोजन किया गया। शाहजहांपुर में सूबे के कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने भी कार्यकर्ताओं के साथ बाइक चलाई। उनके साथ बाइक पर पूर्व एमएलसी जयेश प्रसाद मौजूद रहे।  

बरेली में भाजपा की कमल संदेश बाइक रैली मनोहर भूषण इंटर कालेज से शुरू हुई। इसे क्षेत्रीय संगठन मंत्री भवानी सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में केंद्रीय मंत्री एवं स्थानीय सांसद संतोष गंगवार, मेयर उमेश गौतम, शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार, भोजीपुरा विधायक बहोरन लाल मौर्य, नवाबगंज विधायक केसर सिंह, जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह राठौर, महानगर अध्यक्ष उमेश कठेरिया  समेत हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शाहजहांपुर में सूबे के कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने हरी झंडी दिखाकर कमल बाइक रैली को रवाना किया। इसके बाद कैबिनेट मंत्री ने अपने गृह एवं विधानसभा क्षेत्र में खुद भी बाइक चलाई। इस दौरान कैबिनेट मंत्री का साथ पाकर भाजपा कार्यकर्ता भी पूरे उत्साह में नजर आए। उधर, पीलीभीत में भी रामा इंटर कॉलेज से कमल संदेश यात्रा निकाली गई। रैली में जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता, बाइक रैली के जिला संयोजक अजय गोयल समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं से शहर भर में बाइक रैली निकालते हुए भाजपा की उपलब्धियों को लोगाें तक पहुंचाया। 

बदायूं में बाइक रैली में जा रहे कार्यकर्ता की बस से कुचलकर मौत

भाजपा की ओर से निकाली जा रही कमल संदेश बाइक रैली में शामिल होने के लिए बिल्सी से गांव बैरमई बुजुर्ग निवासी नत्थू सिंह बदायूं जा रहे थे। इस दौरान बिल्सी-बदायूं रोड पर एक बस ने उन्हें कुचल दिया। बस का पहिया उनके ऊपर चढ़ गया। इससे वह बुरी तरह घायल हो गए। एंबुलेंस से जब तक उन्हें अस्पताल ले जाया गया, तब तक उन्होंने दम तोड़ दिया।

chat bot
आपका साथी