Partapur Valima Party Firing Case Update News : पुलिस ने दाे आराेपिताें काे किया गिरफ्तार, रंजिशन की थी फायरिंग

Partapur Valima Party Firing Case Update News इज्जतनगर के परतापुर जीवन सहाय फायरिंग प्रकरण में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपित मोनिश व मोहम्मद अली को गिरफ्तार करने के साथ ही पुलिस ने आरोपितों के पास पास से तमंचा व कारतूस भी बरामद किया।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 01:54 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 01:54 PM (IST)
Partapur Valima Party Firing Case Update News : पुलिस ने दाे आराेपिताें काे किया गिरफ्तार, रंजिशन की थी फायरिंग
Partapur Valima Party Firing Case Update News : पुलिस ने दाे आराेपिताें काे किया गिरफ्तार

बरेली, जेएनएन। Partapur Valima Party Firing Case Update News : इज्जतनगर के परतापुर जीवन सहाय फायरिंग प्रकरण में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपित मोनिश व मोहम्मद अली को गिरफ्तार करने के साथ ही पुलिस ने आरोपितों के पास पास से तमंचा व कारतूस भी बरामद किया। बता दें कि बीते रविवार की रात इज्जतनगर के जीवन सहाय में असलम के बेटे शाहरुख की शादी को लेकर वलीमा पार्टी रखी गई थी। पार्टी में परतापुर चौधरी के रहने वाले मुस्तफा, अरशद व उसका भाई अफरोज की भी दावत थी। अरशद की मुस्तफा से पुरानी रंजिश थी।

रंजिश के चलते वलीमा पार्टी में दोनों का आमना-सामना होने पर एक बार फिर विवाद हो गया। विवाद इस कदर बढ़ गया कि बीच-बचाव के दौरान तीन राउंड फायरिंग कर दी गई। इससे पार्टी में भगदड़ मच गई। गोली के छर्रे मुस्तफा के पैर में लगने से वह घायल हो गया था। इसके बाद मामले में मुस्तफा की तहरीर पर पुलिस ने परतापुर जीवन सहाय निवासी अख्तर रजा, अफरोज, मोनिश, जावेद उर्फ नन्हा व अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही थी जिसके बाद मोनिश व मोहम्मद अली को गिरफ्तार कर लिया गया।

chat bot
आपका साथी