बरेली में महामारी लोक शिकायत समिति का हुआ गठन, कोरोना संक्रमण से संबंधित समस्या का होगा निवारण

उच्च न्यायालय इलाहाबाद के आदेश के अनुपालन में एक महामारी लोक शिकायत समिति का गठन किया गया है। इस समिति में लघु वाद न्यायाधीष पीयुष सिद्धार्थ एडीएम सिटी महेंद्र कुमार सिंह एवं जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. कमरेंद्र को सदस्य के लिए नामित किया है।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Sun, 16 May 2021 02:47 PM (IST) Updated:Sun, 16 May 2021 02:47 PM (IST)
बरेली में महामारी लोक शिकायत समिति का हुआ गठन, कोरोना संक्रमण से संबंधित समस्या का होगा निवारण
समिति आम जनता द्वारा कोरोना संक्रमण से संबंधित शिकायत का निवारण करेगी।

बरेली, जेएनएन। उच्च न्यायालय इलाहाबाद के आदेश के अनुपालन में एक महामारी लोक शिकायत समिति का गठन किया गया है। इस समिति में लघु वाद न्यायाधीष पीयुष सिद्धार्थ, एडीएम सिटी महेंद्र कुमार सिंह एवं जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. कमरेंद्र को सदस्य के लिए नामित किया है। यह समिति आम जनता द्वारा कोरोना संक्रमण से संबंधित शिकायत का निवारण करेगी। एडीएम सिटी महेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि कलक्ट्रेट स्थित कंट्रोल रूम में शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। ग्रामीण क्षेत्र में उपजिलाधिकारी के पास भी कोविड संबंधित शिकायत दर्ज करवा सकते है। उपजिलाधिकारी समिति के समक्ष शिकायतों को प्रस्तुत करके निस्तारण करवाएंगे।

chat bot
आपका साथी