पंचायती राज मंत्री ने पदाधिकारियों में भरा जोश, बोले- मुझे देखिए.. पार्टी ने लोकसभा और विधानसभा दोनों चुनाव लड़वाए, लेकिन मैं हार गया

चुनाव लड़ने से कोई नेता नहीं बनता है। मुझे देखिए.. पार्टी ने लोकसभा और विधानसभा दोनों चुनाव लड़वाएं लेकिन मैं हार गया। अब देखिए भाजपा के स्वर्णिम काल में आपके सामने खड़ा हूं। सिर्फ मैं ही नहीं भाजपा में ऐसे कई उदाहरण है।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Sun, 11 Oct 2020 08:26 PM (IST) Updated:Sun, 11 Oct 2020 08:26 PM (IST)
पंचायती राज मंत्री ने पदाधिकारियों में भरा जोश, बोले- मुझे देखिए.. पार्टी ने लोकसभा और विधानसभा दोनों चुनाव लड़वाए, लेकिन मैं हार गया
पंचायती राज मंत्री ने पदाधिकारियों में भरा जोश, बोले- मुझे देखिए

बरेली, जेएनएन। चुनाव लड़ने से कोई नेता नहीं बनता है। मुझे देखिए.. पार्टी ने लोकसभा और विधानसभा दोनों चुनाव लड़वाएं, लेकिन मैं हार गया। अब देखिए, भाजपा के स्वर्णिम काल में आपके सामने खड़ा हूं। सिर्फ मैं ही नहीं, भाजपा में ऐसे कई उदाहरण है। पंचायत चुनाव से पहले बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर और बदायूं के मंडलीय प्रभारियों में नया जोश फूूंकने आए के पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने मंच से भाजपा पदाधिकारियों से दो तरफा संवाद किया। उन्होंने कहा कि भाजपा जनसंख्या नियंत्रण की पक्षधर है। साथ ही, हमारे पदाधिकारी पढ़े लिखे हैं। इसलिए हम शैक्षिक ग्राम समाज और दो बच्चों के नियम पर विचार कर रहे हैं। अंतिम फैसला होना अभी बाकी है।

उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त अन्य राज्यों में यह नियम लागू किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा 80 फीसद सीटों पर काबिज हुई, मुझे भरोसा है कि पंचायत चुनाव में इतनी ही सीटें हमें हासिल होंगी। सहकारिता के चुनाव में आपने अच्छा प्रदर्शन किया ही है। भाजपा की केंद्र सरकार ने कश्मीर में धारा 370 और नागरिकों के साथ भेदभाव वाली धारा 35 ए को हटाकर अपने एजेंडा की घोषणाओं को पूरा किया है। तपस्वी सोच और शुद्ध विचार के साथ उत्तर प्रदेश की सरकार भी आगे बढ़ रही है।

अयोध्या में भव्य राममंदिर की नींव रख दी गई है। उन्हाेंने कहा कि मैं आपके साथ हूं, लेकिन पराजय के लिए नहीं। ग्रामीण क्षेत्रों में विकास का बजट पांच गुना किया गया है। मतदाता सूची का पुनरीक्षण दिसंबर तक पूरा हो जाएगा। उम्मी की जा रही है कि पंचायती चुनाव फरवरी में होंगे। डीएम की अध्यक्षता में समिति परिसीमन तय करेगी। सीट आरक्षण शून्य या चक्रानुक्रम में तय होने हैं। बड़े संबोधन के बीच कुछ पदाधिकारी ऊंघते रहे केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने कहा कि पंचायत चुनाव में हमारा प्रदर्शन अच्छा होगा।

यह टीम वर्क है, हमें सभी समीकरणों को ध्यान में रखते हुए आगे बढ़ना होगा। सभा में लंबे संबोधनों के बीच कुछ पदाधिकारी ऊंघते हुए भी नजर आए। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव बरेली मंडल की बैठक में प्रदेश मंत्री सुभाष यदुवंशी, पंचायत चुनाव क्षेत्रीय संयोजक हेमंत राजपूत, क्षेत्रीय अध्यक्ष ब्रजक्षेत्र रजनीकांत माहेश्वरी, जिलाध्यक्ष पवन शर्मा मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी