UP Panchayat Chunav 2021 : पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा, विधानसभा चुनाव की तरह से ही लड़े पंचायत चुनाव

UP Panchayat Chunav 2021 विधानसभा चुनाव की तर्ज पर ही पंचायत के चुनाव लड़े जाएंगे। बरेली में चुनाव पहले चरण में हैं इसलिए समय कम होगा। लेकिन संगठनात्मक शक्ति और कार्यकर्ताओं की सक्रियता की वजह से पंचायत चुनाव में हमें अच्छे परिणाम मिलने वाले हैं।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Fri, 02 Apr 2021 04:30 PM (IST) Updated:Fri, 02 Apr 2021 06:46 PM (IST)
UP Panchayat Chunav 2021 : पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा, विधानसभा चुनाव की तरह से ही लड़े पंचायत चुनाव
पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र चौधरी बरेली पहुंचे, भाजपा कार्यालय में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को किया संबोधित।

बरेली, जेएनएन। UP Panchayat Chunav 2021 : विधानसभा चुनाव की तर्ज पर ही पंचायत के चुनाव लड़े जाएंगे। बरेली में चुनाव पहले चरण में हैं, इसलिए समय कम होगा। लेकिन संगठनात्मक शक्ति और कार्यकर्ताओं की सक्रियता की वजह से पंचायत चुनाव में हमें अच्छे परिणाम मिलने वाले हैं। सिविल लाइंस के भाजपा कार्यालय में पहुंचे पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने यह कहकर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में जोश भरा। उन्हें लखनऊ में एक बैठक में शामिल होने के लिए जाना था। इसलिए सिर्फ 45 मिनट ही रुके और बैठक में पंचायत चुनाव को भगवा करने के टिप्स दे गए।

उन्होंने कहा कि पहले चरण के चुनाव में संगठन की व्यवस्था के हिसाब से वोट प्रतिशत बढाना है। ये प्रयास संयुक्त होने चाहिए। अधिकृत प्रत्याशियों को जीताने के लिए सभी को प्रयास करने होंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष पवन शर्मा ने कहा कि अधिकृत प्रत्याशियों के चयन में अंतिम कार्यकर्ता की राय को भी महत्ता दी गई है। चुनाव में सहभागिता सबकी होगी। हर बूथ पर हमारा संगठन मजबूत है। उन्होंने कहा कि छह अप्रैल को भाजपा स्थापना दिवस मनाया जाएगा। वहीं 14 अप्रैल आंबेडकर जयंती भी मनाने की तैयारी है। बैठक में आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप, विधायक राजेश मिश्रा, धर्मपाल सिंह, आंवला जिलाध्यक्ष वीर सिंह पाल, पंचायत चुनाव के संयोजक महाराज सिंह, बरेली संयोजक सोमपाल शर्मा, आंवला संयोजक संतोष कुमार, दुर्विजय सिंह शाक्य, प्रदेश कार्यसमिति से रामगोपाल मिश्रा समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी