Panchayat Election 2021: ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने टटोली नब्ज, बोले- चुनाव से पहले थानों से हटेंगे सपा मानसिकता वाले थानेदार

Panchayat Election 2021 पंचायत चुनाव से पहले सपा मानसिकता के थानेदारों को हटा दिया जाएगा। ऊर्जा मंत्री ने ऐसे प्रभारियों को चिह्नित करने के निर्देश जारी किए दिए है। भाजपा कोर कमेटी की बैठक में आगामी चुनाव को लेकर ऊर्जा मंत्री ने नब्ज टटोली।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Tue, 26 Jan 2021 09:37 AM (IST) Updated:Tue, 26 Jan 2021 09:37 AM (IST)
Panchayat Election 2021: ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने टटोली नब्ज, बोले- चुनाव से पहले थानों से हटेंगे सपा मानसिकता वाले थानेदार
Panchayat Election 2021: ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने टटोली नब्ज

बरेली, जेएनएन। Panchayat Election 2021: पंचायत चुनाव से पहले सपा मानसिकता के थानेदारों को हटा दिया जाएगा। ऊर्जा मंत्री ने ऐसे प्रभारियों को चिह्नित करने के निर्देश जारी किए दिए है। भाजपा कोर कमेटी की बैठक में आगामी चुनाव को लेकर ऊर्जा मंत्री ने नब्ज टटोली। पांच विधायक, तीन जिलाध्यक्ष और छह महामंत्रियों ने पंचायत चुनाव के लिए जीत की रणनीति पर सुझाव दिए।

भाजपा नेता दुर्विजय सिंह शाक्य ने एक घटनाक्रम सुनाकर व्यवस्था उजागर की। उन्होंने कहा कि एक थाने में भाजपा के पदाधिकारी को पुलिस ने बैठा लिया। विवाद खास नहीं था, लेकिन छोड़ा एक सपा नेता के कहने पर। इससे पार्टी पदाधिकारी की छवि से लेकर चुनावों पर असर पड़ेगा। सपा शासन से जमे थानेदार और दारोगा पार्टी विरोध में काम कर रहे हैं। ऊर्जा मंत्री ने ऐसे प्रभारियों को चिह्नित करने के लिए निर्देश जारी किए। 

chat bot
आपका साथी