Panchayat Election 2021 BJP News : गांव का चुनाव जीतने के लिए भाजपा अपना रही पीएम नरेंद्र मोदी का यह मंत्र

Panchayat Election 2021 BJP News गांव के चुनावों को भगवा करने की तैयारी में भाजपा ने कमर कस ली है। बैठकों के दौर कार्यालय से शुरू हुए हैं लेकिन गांव की चौपाल से होते हुए भाजपा लोगों तक अपनी पहुंच बनाने की तैयारी कर चुकी है।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Thu, 04 Mar 2021 08:54 AM (IST) Updated:Thu, 04 Mar 2021 08:54 AM (IST)
Panchayat Election 2021 BJP News : गांव का चुनाव जीतने के लिए भाजपा अपना रही पीएम नरेंद्र मोदी का यह मंत्र
Panchayat Election 2021 गांव का चुनाव जीतने के लिए भाजपा अपना रही पीएम नरेंद्र मोदी का यह मंत्र

बरेली, जेएनएन। Panchayat Election 2021 BJP News : गांव के चुनावों को भगवा करने की तैयारी में भाजपा ने कमर कस ली है। बैठकों के दौर कार्यालय से शुरू हुए हैं, लेकिन गांव की चौपाल से होते हुए भाजपा लोगों तक अपनी पहुंच बनाने की तैयारी कर चुकी है। सिंबल दिए बिना मजबूत कार्यकर्ताओं को बतौर प्रत्याशी मैदान में उतारा जाएगा। अंदरखाने भाजपा कार्यकर्ता चुनाव में तगड़ी टक्कर देने की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन किसी भी सीट पर पत्ते नहीं खोले गए हैं।

इस चुनाव में भाजपा गांव की पगडंडी से होते हुए जीत का सिरमौर बनना चाहती है। रणनीति भी ऐसी ही बनाई गई है, क्योंकि पंचायत चुनाव में ऐसा पहली बार होगा कि भाजपा इतना जोर लगा रही है। जिलाध्यक्ष बरेली पवन शर्मा और जिलाध्यक्ष आंवला वीर सिंह पाल पंचायत चुनाव को लेकर 26 फरवरी से कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें कर रहे हैं। यह दौर 18 मार्च तक जारी रहेगा।

भाजपा नेता मतदाताओं को साधने के लिए वार्ड में आ चुके हैं। मंडल प्रभारी, वार्ड प्रभारी, सेक्टर संयोजक इन बैठकों में मौजूद रहे हैं। अब भाजपा के सेक्टर संयोजकों की बैठकें चल रही हैं। पांच से 10 मार्च तक भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता गांव-गांव ग्राम पंचायत की बैठकें करेंगे। तैयारी है कि 10 मार्च से ग्राम चौपाल लगाई जाएंगी। इसकी भी फेहरिस्त तैयार हो चुकी है।

chat bot
आपका साथी