Panchayat Chunav Result News : बरेली में भाजपा के मैनेजमेंट काे लगी अखिलेश की नजर, गड़बड़ाया परिणाम, जानिए क्या रही स्थिति

Panchayat Chunav Result News सत्ता में होने के बावजूद भारतीय जनता पार्टी जिला पंचायत सदस्यों के चुनाव में दमखम नहीं दिखा सकी। बरेली-आंवला पंचायत चुनाव प्रभारी महाराज सिंह ने कहा कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव की तरह ही हमनें मैनेजरमेंट किया।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Thu, 06 May 2021 10:05 AM (IST) Updated:Thu, 06 May 2021 01:55 PM (IST)
Panchayat Chunav Result News : बरेली में भाजपा के मैनेजमेंट काे लगी अखिलेश की नजर, गड़बड़ाया परिणाम, जानिए क्या रही स्थिति
Panchayat Chunav Result News : बरेली में भाजपा के मैनेजमेंट काे लगी अखिलेश की नजर, गड़बड़ाया परिणाम

बरेली, जेएनएन। Panchayat Chunav Result News : सत्ता में होने के बावजूद भारतीय जनता पार्टी जिला पंचायत सदस्यों के चुनाव में दमखम नहीं दिखा सकी। बरेली-आंवला पंचायत चुनाव प्रभारी महाराज सिंह ने कहा कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव की तरह ही हमनें मैनेजरमेंट किया। शीर्ष नेताओं ने सीधे संवाद किए। जनसंपर्क हुआ। अब जिला पंचायत सदस्यों में सीट कम आने पर हमनें मंथन शुरू किया है। जाहिर है कि पंचायत चुनाव का मैनेजमेंट सटीक नहीं बैठा।

बूथ लेवल के सबसे नीचे के हमारे कार्यकर्ता इस चुनाव में अपनी भूमिका में पूरी तरह से नहीं आए। जहां मैनेजमेंट सही बैठा, वहां हम जीते भी। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने अपने शासनकाल में परिसीमन वोट बैंक के मुताबिक किया। यह भी हमारी चिंता का विषय रहा। लेकिन परिसीमन का गणित तोड़ना इतना आसान नहीं रहा। अब हम मंथन कर रहे हैं।

कड़ी टक्कर में मामूली अंतर से सुरक्षित हुई भाजपा की सीटें

वार्ड 11 पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी गजेंद्र सिंह को सिर्फ 43 वोट से जीत मिली। वार्ड 22 पार्वती देवी को 365, वार्ड 55 सत्यपाल को सिर्फ दो वोट जबकि वार्ड 45 से सुनील कश्यप को सिर्फ 88 वोट से जीत हासिल हुई। मतलब साफ है कि सपा ने कड़ी टक्कर दी, लेकिन भाजपा के प्रत्याशियों को कई सीटों पर जीत बड़े अंतर से नहीं मिली। उन्हें एक-एक वोट की सेटिंग बैठानी पड़ी।

भाजपा से विजयी प्रत्याशी - मत - हारे प्रत्याशी - मत

वार्ड 11 गजेंद्र सिंह 5164 अब्बास जावेद 5121

वार्ड 15 आकांक्षा वर्मा 7019 भूप सिंह 5064

वार्ड 20 एकता गंगवार 9271 रहनुमा बी 7166

वार्ड 21 रेखा रानी 8696 नेहा मेराज 4433

वार्ड 22 पार्वती देवी 4575 छोटी 4210

वार्ड 26 ममता गंगवार 8887 रामकली 5826

वार्ड 28 तेजस्वरी सिंह 7396 शबाना 4643

वार्ड 32 शोभा गुप्ता 5495 रिहाना 3724

वार्ड 45 सुनील कश्यप5812 मसरूर अहमद 5724

वार्ड 49 अभिलाषा शर्मा 7104 नगीना बेगम 5449

वार्ड 55 सत्यपाल 2774 असलम 2772

वार्ड 56 किरण पटेल 7343 पुष्पा गंगवार 6240

वार्ड 57 रश्मि पटेल 7371 संदेश 6626

chat bot
आपका साथी