Panchayat Chunav Result : भाजपा से टिकट नहीं मिला ताे लड़ा निर्दलीय चुनाव, एक ही परिवार के पांच सदस्य बने जनप्रतिनिधि

Panchayat Chunav Result शाहजहांपुर में खेड़ा बझेड़ा क्षेत्र के गांव अली अकबरपुर नवादा के एक ही परिवार के पांच सदस्य जनप्रतिनिधि चुने गए जिनमें तीन जिला पंचायत सदस्य शामिल हैं। जबकि एक चौथी बार प्रधान बने। नवादा गांव के मुन्ना सिंह 25 वर्षों से भाजपा से जुड़े थे।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Tue, 04 May 2021 08:10 PM (IST) Updated:Tue, 04 May 2021 08:10 PM (IST)
Panchayat Chunav Result : भाजपा से टिकट नहीं मिला ताे लड़ा निर्दलीय चुनाव, एक ही परिवार के पांच सदस्य बने जनप्रतिनिधि
Panchayat Chunav Result : भाजपा से टिकट नहीं मिला ताे लड़ा निर्दलीय चुनाव

बरेली, जेएनएन। Panchayat Chunav Result : शाहजहांपुर में खेड़ा बझेड़ा क्षेत्र के गांव अली अकबरपुर नवादा के एक ही परिवार के पांच सदस्य जनप्रतिनिधि चुने गए, जिनमें तीन जिला पंचायत सदस्य शामिल हैं। जबकि एक चौथी बार प्रधान बने। नवादा गांव के मुन्ना सिंह 25 वर्षों से भाजपा से जुड़े थे। उन्होंने इस बार अपने बेटे आदित्य प्रताप सिंह, भतीजे अभिषेक प्रताप सिंह व अरुण प्रताप सिंह के लिए जिला पंचायत सदस्य पद के लिए भाजपा से टिकट की दावेदारी की थी, लेकिन टिकट नहीं मिला।

जिस पर मुन्ना सिंह ने अपने बेटे व भतीजों को निर्दलीय ही मैदान में उतार दिया। इस कारण भाजपा से उन्हें छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया गया। इसके बाद भी मुन्ना मैदान में डटे रहे। उनके छोटे भाई अर्बन सिंह प्रधान चुने गए। जबकि अभिषेक प्रताप सिंह जैतीपुर के द्वितीय वार्ड से दोबारा जिला पंचायत सदस्य बने। आदित्य प्रताप सिंह जैतीपुर तृतीय व अरुण प्रताप सिंह जलालाबाद चतुर्थ से जिला पंचायत सदस्य चुने गए। नवादा में ही रह रहे मुन्ना सिंह के साले क्षेत्र के पलिहुरा गांव से क्षेत्र पंचायत सदस्य चुने गए।

chat bot
आपका साथी