Panchayat Election News : शाहजहांपुर जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में सपा देगी भाजपा को चुनौती, बसपा कर रही विचार

Panchayat Election News शाहजहांपुर में जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की राह आसान नहीं होगी। समाजवादी पार्टी ने पूरे दमखम के साथ मैदान में उतरने का निर्णय लिया है। जबकि बहुजन समाज पार्टी अभी विचार-विमर्श में उलझी है।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Wed, 16 Jun 2021 03:48 PM (IST) Updated:Wed, 16 Jun 2021 03:48 PM (IST)
Panchayat Election News : शाहजहांपुर जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में सपा देगी भाजपा को चुनौती, बसपा कर रही विचार
शाहजहांपुर में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नहीं किसी दल के पास अपने पर्याप्त सदस्य।

बरेली, जेएनएन।Panchayat Election News : शाहजहांपुर में जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की राह आसान नहीं होगी। समाजवादी पार्टी ने पूरे दमखम के साथ मैदान में उतरने का निर्णय लिया है। जबकि बहुजन समाज पार्टी अभी विचार-विमर्श में उलझी है। 47 सदस्यों वाली जिला पंचायत में ताजपोशी के लिए 24 सदस्यों का समर्थन होना जरूरी है। किसी भी राजनीतिक दल के पास इतने सदस्य नहीं हैं।

अगर संख्या के हिसाब से बात करें तो निर्दलीय सबसे आगे हैं। 15 सदस्य ऐसे जीते थे जिनके पास किसी दल से नहीं थे। हालांकि नतीजे आने के बाद इनमें से कुछ भारतीय जनता पार्टी, बहुजन समाज पार्टी व समाजवादी पार्टी के पाले में आ गए। बावजूद इसके कोई भी दल जीत का जादुई आंकड़े के करीब नहीं पहुंच सका है। ऐसे में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी उतारने की घोषणा के साथ ही जोड़ तोड़ भी शुरू हो गई है। भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी दोनों ही अपने पास पर्याप्त सदस्य होने का दावा कर रहे हैं।

भाजपा जिलाध्यक्ष हरिप्रकाश वर्मा ने बताया कि हमारे 12 सदस्य चुनाव जीते थे। चुनाव जीते पांच बागी हमारे साथ आ गए हैं। दो निर्दलीयों ने सदस्यता ग्रहण कर ली है। इसके अलावा 11 अन्य सदस्य भी समर्थन को तैयार हैं। ऐसे में हमारे पास 30 सदस्य हैं। ऐसे में जीत तय है।सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने बताया कि हमारी पार्टी में प्रत्याशी के नाम पर विचार चल रहा है। दो दिन में सर्वसम्मति से नाम घोषित कर देंगे।

इस चुनाव में भाजपा को पूरी टक्कर देंगे। हमारे वर्तमान में हमारे 14 जिला पंचायत सदस्य हैं, बाकी का सममर्थन प्राप्त है।बसपा जिलाध्यक्ष जदुवीर गौतम ने बताया कि हमारी पार्टी के 10 सदस्य चुनाव जीते थे। दो और जिला पंचायत सदस्य हमारे संपर्क में हैं। प्रत्याशी के लिए एक नाम आगे आया है। उस पर विचार कर रहे हैं। सत्ता पक्ष का प्रत्याशी घोषित होने के बाद अगला कदम उठाएंगे।

chat bot
आपका साथी