Panchayat Chunav News : आलमपुर जाफराबाद ब्लाक प्रमुख की कुर्सी पर भाजपा की नजर, जानिए किनके बीच मुकाबला

जिला पंचायत चुनाव में इस क्षेत्र में वर्चस्व कायम करने में नाकाम रही भाजपा की नजर अब ब्लाक प्रमुख की कुर्सी पर लगी है। सपा के वर्चस्व वाली इस सीट पर पिछले दिनों भाजपा ने अविश्वास प्रस्ताव के जरिये कुर्सी कुछ दिन के लिए हथिया ली थी।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Thu, 06 May 2021 05:15 PM (IST) Updated:Thu, 06 May 2021 05:15 PM (IST)
Panchayat Chunav News : आलमपुर जाफराबाद ब्लाक प्रमुख की कुर्सी पर भाजपा की नजर, जानिए किनके बीच मुकाबला
Panchayat Chunav News : आलमपुर जाफराबाद ब्लाक प्रमुख की कुर्सी पर भाजपा की नजर

बरेली, जेएनएन। जिला पंचायत चुनाव में इस क्षेत्र में वर्चस्व कायम करने में नाकाम रही भाजपा की नजर अब ब्लाक प्रमुख की कुर्सी पर लगी है। सपा के वर्चस्व वाली इस सीट पर पिछले दिनों भाजपा ने अविश्वास प्रस्ताव के जरिये कुर्सी कुछ दिन के लिए हथिया ली थी। सामान्य वर्ग की महिला के लिए आरक्षित पद पर भाजपा के तीन दावेदारों के नाम चर्चा में है।

निवर्तमान ब्लाक प्रमुख वेद प्रकाश यादव की पत्नी आरती यादव वार्ड 76 से निर्विरोध चुनी गई थीं। इनके अलावा वार्ड तीन से निर्वाचित अर्चना सिंह पत्नी हिमांशु प्रताप सिंह व वार्ड 104 से उपासना दुबे पत्नी राहुल दीक्षित के नाम चर्चा में हैं। खास बात यह है कि यह सभी भाजपा से ताल्लुक रखते हैं।

पिछले लंबे समय तक आलमपुर जाफराबाद के प्रमुख पद पर कब्जा जमाने वाले आदेश सिंह यादव व उनके परिवार से कोई भी सदस्य बीडीसी का चुनाव नहीं लड़ा है। सपा या बसपा ने अभी तक पत्ते नहीं खोले हैं। फिलहाल, आलमपुर जाफराबाद के 112 बीडीसी सदस्य प्रत्याशी की घोषणा के इंतजार में हैं।

chat bot
आपका साथी