पीलीभीत में किसान नेताओंं से परेशान धान क्रय केंद्र प्रभारियों ने शुरू किया धरना, जानिये क्या है विरोध का कारण

Paddy Purchasing Center Incharge Upset with Farmer Leaders पीलीभीत जनपद के पूरनपुर में स्थित कृषि उत्पादन मंडी समिति में स्थापित धान क्रय केंद्र के इंचार्जों ने हाथों में काली पट्टी बांधकर और स्लोगन लिखी हुई पट्टिकाएं लेकर धरना शुरू कर दिया है।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 01:25 PM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 01:25 PM (IST)
पीलीभीत में किसान नेताओंं से परेशान धान क्रय केंद्र प्रभारियों ने शुरू किया धरना, जानिये क्या है विरोध का कारण
पूरनपुर मंडी समिति परिसर में धरने पर बैठे धान क्रय केंद्र प्रभारी

बरेली, जेएनएन। Paddy Purchasing Center Incharge Upset with Farmer Leaders : पीलीभीत जनपद के पूरनपुर में स्थित कृषि उत्पादन मंडी समिति में स्थापित धान क्रय केंद्र के इंचार्जों ने हाथों में काली पट्टी बांधकर और स्लोगन लिखी हुई पट्टिकाएं लेकर धरना शुरू कर दिया है।समस्या का निस्तारण न होने पर धरना प्रदर्शन अनावरत जारी रखने की चेतावनी दी गई है। केंद्र प्रभारियों का आरोप है कि कुछ किसान नेता अनावश्यक खरीद करने के लिए हम पर दबाव बना रहे हैं।पूरनपुर के क्षेत्रीय विपणन अधिकारी राम कैलाश सोनकर ने बताया कि किसान नेता मनप्रीत सिंह, बलजिंदर सिंह, गुरविंदर सिंह लगातार क्रय केंद्र प्रभारियों पर दबाव बना रहे हैं।

सेंटर प्रभारियों को अनावश्यक तरीके से खरीद करने को लेकर परेशान किया जाता है। क्रय केंद्र इंचार्ज को फंसाने की साजिश रची जा रही है। इन सभी समस्याओं को लेकर क्रय केंद्र प्रभारियों ने हाथों में काली पट्टी बांधकर मंडी समिति में धरना शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि जब तक मंडी में दलाली प्रथा और उनका उत्पीड़न बंद नहीं हो जाता तब तक वह सभी कार्य बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन जारी रखेंगे। धरने में सभी केंद्र प्रभारी शामिल रहे।

संविदा कर्मियों ने दिया धरना : बिजली कर्मचारियों ने समस्याओं को लेकर धरना दिया। अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच वार्ता हुई लेकिन वह विफल रही। यह धरना मंगलवार को भी जारी रहेगा।यूपी बिजली कर्मचारी संघ के संविदा कर्मचारियों ने 23 अक्टूबर को समस्याओं को लेकर अधिशासी अभियंता अरबिंद कुमार को ज्ञापन सौंपा था। सभी ने एक स्वर में समस्याओं के निस्तारण की मांग की थी। कहा गया था कि संविदा कर्मचारियों की समस्याओं का निस्तारण नहीं किया जा रहा है। कई कर्मियों को मानदेय नहीं मिल रहा है। एक कर्मचारी बीमारी से जंग लड़ रहा है।

इसके बाद भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। सोमवार को संविदा कर्मचारियों ने अधिशासी अभियंता के कार्यालय के सामने नारेबाजी करते हुए धरना शुरू कर दिया। एक्सईएन द्वारा कर्मियों को एक माह का मानदेय उनके खाते में भेजने की बात कही गई। साथ ही कुछ कर्मियों के खाते में भी भेज दिया गया। काफी देर तक वार्ता होती रही लेकिन कर्मचारियों ने प्रमुख समस्याओं के निस्तारण न होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी। कर्मियों ने बताया कि यह आंदोलन मंगलवार को भी जारी रहेगा। पहले ही दिन बड़ी संख्या में कर्मचारी धरना प्रदर्शन में मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी