Paddy Procurement News : घर-घर किसानों को पंजीकरण के लिए करेंगे जागरूक, तैयारियाें में जुटा प्रशासन

Paddy Procurement News जिले में एक अक्टूबर से धान खरीद शुरू होने जा रही है। किसानों को धान खरीद के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है। क्रय केंद्र बनाए जाने की तैयारी पूरी कर ली गई है।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 05:23 PM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 05:23 PM (IST)
Paddy Procurement News : घर-घर किसानों को पंजीकरण के लिए करेंगे जागरूक, तैयारियाें में जुटा प्रशासन
Paddy Procurement News : घर-घर किसानों को पंजीकरण के लिए करेंगे जागरूक

बरेली, जेएनएन। Paddy Procurement News : जिले में एक अक्टूबर से धान खरीद शुरू होने जा रही है। किसानों को धान खरीद के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है। क्रय केंद्र बनाए जाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। किसानों को आनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने में परेशानी आ रही है। आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कराए जाने के लिए पोस्ट आफिस में उन्हें ठीक किए जाने का काम किया जा रहा है। जागरूकता की कमी के कारण किसान कम रजिस्ट्रेशन करा रहे हैं।

कम समय में अधिक रजिस्ट्रेशन हो, इसके लिए डीएम ने केंद्र प्रभारी व अन्य जिम्मेदार अधिकारियों को घर-घर जाकर किसानों को जागरूक कर रजिस्ट्रेशन कराए जाने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए हैं। जिला खाद्य विपणन अधिकारी सुनील भारती ने बताया कि जिले में अभी केवल 520 किसानों ने ही पंजीकरण कराया है। जबकि धान खरीद के लिए 91 क्रय केंद्र प्रस्तावित हैं। जिस पर जिला खरीद अधिकारी ने चिन्हांकन कर अनुमोदन दे दिया है। जबकि पिछली धान खरीद में कुल 138 क्रय केंद्र थे। अभी केंद्रों की संख्या बढ़ाई जानी है।

विभाग के मुताबिक इस बार शासन से चार खरीद एजेंसियां कर्मचारी कल्याण निगम, यूपी स्टेट एग्रो, आवश्यक वस्तु निगम (एसएफसी) व नैफेड के अलावा पंजीकृत सोसाइटी, एफपीओ व एनसीसीएफ को खरीद से इस बार बाहर रखा गया है। जिनके सेंटर कम हो गए हैं। वर्तमान में जो एजेंसियां खरीद कर रही हैं उनसे इनकी कमी को पूरा कराया जाएगा।

एक अक्टूबर से शुरू हो रही धान खरीद के लिए क्रय केंद्रों का निर्धारण हो गया है। इसके अलावा योजना का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार कराया जा रहा है। - सुनील भारती, जिला खाद्य विपणन अधिकारी

chat bot
आपका साथी