Paddy Procurement in Bareilly : बरेली में पहली अक्टूबर से होगी धान खरीद, किसानों की सुविधा के लिए बनाए गए 91 क्रय केंद्र

Paddy Procurement in Bareilly प्रदेश सरकार ने खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) के तहत किसानों को उनकी उपज का उचित एवं लाभकारी मूल्य उपलब्ध कराने के उद्देश्य से धान खरीद किए जाने के निर्देश दिए हैं।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 08:50 AM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 08:50 AM (IST)
Paddy Procurement in Bareilly : बरेली में पहली अक्टूबर से होगी धान खरीद, किसानों की सुविधा के लिए बनाए गए 91 क्रय केंद्र
प्रदेश में इस बार 70 लाख मीट्रिक टन धान क्रय का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

बरेली, जेएनएन। Paddy Procurement in Bareilly : प्रदेश सरकार ने खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) के तहत किसानों को उनकी उपज का उचित एवं लाभकारी मूल्य उपलब्ध कराने के उद्देश्य से धान खरीद किए जाने के निर्देश दिए हैं। मंडल में एक अक्टूबर से शुरू होने वाली धान खरीद के लिए तैयारियां जारी है।प्रदेश में इस बार जहां 70 लाख मीट्रिक टन धान क्रय का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। वहीं शासन ने मंडलवार, जनपदवार भी लक्ष्य निर्धारित किया है।

प्रदेश की खाद्य प्रमुख सचिव वीना कुमारी ने इस संबंध में धान क्रय नीति जारी की है, जिसके अनुसार इस बार विभिन्न श्रेणी के धान के समर्थन मूल्य के तहत कामन धान श्रेणी 1940 रुपये प्रति क्विंटल तथा ग्रेड-ए के धान का मूल्य 1960 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी सुनील भारती ने बताया कि धान क्रय केंद्र सुबह नौ से शाम पांच बजे तक खोले जाएंगे। सभी क्रय केंद्रों की रिमोट सेंसिंग एप्लीकेशन सेंटर के माध्यम से जियो टैगिंग की जाएगी। धान खरीद से संबंधित शिकायतें व सुझाव टोल फ्री नंबर- 1800-1800-150 पर व क्षेत्रीय कंट्रोल रूम में भी दर्ज कराई जा सकेगी। जारी निर्देश के तहत जहां प्रदेश में कुल 70 लाख टन धान खरीद होनी है।

इसमें बरेली मंडल को कुल 11 लाख टन धान खरीद का लक्ष्य दिया गया है। इसके लिए जिलाधिकारी के अनुमोदन पर शासन से नामित छह खरीद एजेंसियों के कुल 91 क्रय केंद्र स्वीकृत किए गए हैं। जहां 25 अक्टूबर से पहले सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला खाद्य विपणन अधिकारी सुनील भारती ने बताया कि जिलाधिकारी के अनुमोदन पर छह नामित एजेंसियों के कुल 91 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। शासन से धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। मंडल में सबसे अधिक शाहजहांपुर का लक्ष्य है।

एक नजर आवंटन पर 

जिला - क्रय लक्ष्य टन में

पीलीभीत - 3,56,500 टन

बदायूं - 30,600 टन

बरेली - 2,48,700 टन

शाहजहांपुर - 4,68,100 टन

कुल - 11,03,900 टन

chat bot
आपका साथी