बरेली में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर के लिए विश्व जागृति मिशन के इन नंबरों पर करें कॉल, मिलेगी मदद

Bareilly Oxygen Shortage News सुधांशु महाराज ने विश्व जागृति मिशन की गठित इकाइयों में दो-दो ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भेजे हैं। इसी क्रम में विश्व जागृति मिशन बरेली मंडल को भी दो ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मिले हैं। विश्व जागृति मिशन की एक मीटिंग जूम पर हुई।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Tue, 11 May 2021 11:10 AM (IST) Updated:Tue, 11 May 2021 11:10 AM (IST)
बरेली में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर के लिए विश्व जागृति मिशन के इन नंबरों पर करें कॉल, मिलेगी मदद
विश्व जागृति मिशन भी उपलब्ध करा रहे ऑक्सीन कंसंट्रेटर।

बरेली, जेएनएन। सुधांशु महाराज ने विश्व जागृति मिशन की गठित इकाइयों में दो-दो ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भेजे हैं। इसी क्रम में विश्व जागृति मिशन बरेली मंडल को भी दो ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मिले हैं। विश्व जागृति मिशन की एक मीटिंग जूम पर हुई। जिसमें विश्व जागृति मिशन के प्रधान देवेंद्र खंडेलवाल, महामंत्री पवन कुमार अरोड़ा, नरेंद्र नाथ खुराना कोषाध्यक्ष, संजय गर्ग उप प्रधान, संदीप मेहरा आदी पदाधिकारी सम्मिलित हुए।

जिसमें निर्णय लिया गया कि ऑक्सीजन कंसंट्रेटर को जीवन रेखा हॉस्पिटल डीडीपुरम में रखने की व्यवस्था की गई । ताकि जरूरतमंद वहां से आसानी से प्राप्त कर सकें। जिसमे महेंद्र गंगवार 9837079154 एमएल कालरा 9058173125 एवं संदीप मेहरा 9837055618 को संयोजक बनाया गया। कोई भी जरूरतमंद संपर्क करके नियमानुसार कंसंट्रेटर ले सकता है।

chat bot
आपका साथी