शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा से विधायक वीर विक्रम सिंह ‘प्रिंस’ का आक्सीजन लेवल गिरा, गुरुग्राम मेदांता में भर्ती

शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा विधायक वीर विक्रम सिंह ‘प्रिंस’ की हालत बिगड़ती देख गुरुवार को उन्हें हरियाणा के गुरुग्राम स्थित मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। शहर के एल-3 कोविड बनाए गए गंगाशील अस्पताल में उनका पिछले चार दिन से इलाज चल रहा था।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Fri, 14 May 2021 10:16 AM (IST) Updated:Fri, 14 May 2021 10:16 AM (IST)
शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा से विधायक वीर विक्रम सिंह ‘प्रिंस’ का आक्सीजन लेवल गिरा, गुरुग्राम मेदांता में भर्ती
चार दिन से बरेली के गंगाशील अस्पताल में कोरोना संक्रमण का चल रहा था इलाज।

बरेली, जेएनएन। शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा विधायक वीर विक्रम सिंह ‘प्रिंस’ की हालत बिगड़ती देख गुरुवार को उन्हें हरियाणा के गुरुग्राम स्थित मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। शहर के एल-3 कोविड बनाए गए गंगाशील अस्पताल में उनका पिछले चार दिन से इलाज चल रहा था।यहां आक्सीजन लेवल लगातार गिरता देख स्वजन ने मेदांता अस्पताल ले जाने का फैसला लिया।

मीरानपुर कटरा विधायक प्रिंस फतेहगंज पूर्वी के मुहल्ला बाजार जनूबी के रहने वाले हैं। पांच मई को हुई जांच में विधायक की रिपोर्ट पाजिटिव आई थी। इसके बाद उन्होंने खुद को होम आइसोलेट कर लिया था। हालांकि देर शाम अस्पताल में भर्ती करा दिया था। स्वजन ने बताया कि शहर के अस्पताल में इलाज के दौरान आक्सीजन रेट (एसपीओ-2) 90 से नीचे पहुंच गया था। गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में इलाज के दौरान गुरुवार शाम तक उनका आक्सीजन रेट 95 के करीब पहुंच गई। अब उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

chat bot
आपका साथी