बरेली में 300 बेड कोविड अस्पताल पहुंची आक्सीजन जेनरेशन मशीन

संक्रमण की दूसरी लहर में संक्रमितों के लिए आक्सीजन की किल्लत सामने आई तो शासन ने कई जिलों में आक्सीजन प्लांट लगाने का फैसला लिया। मंडल में कुल 21 में से जिले में छह जगह आक्सीजन प्लांट लगने स्वीकृत हुए।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Jun 2021 05:12 AM (IST) Updated:Thu, 24 Jun 2021 05:12 AM (IST)
बरेली में 300 बेड कोविड अस्पताल पहुंची आक्सीजन जेनरेशन मशीन
बरेली में 300 बेड कोविड अस्पताल पहुंची आक्सीजन जेनरेशन मशीन

बरेली, जेएनएन : संक्रमण की दूसरी लहर में संक्रमितों के लिए आक्सीजन की किल्लत सामने आई तो शासन ने कई जिलों में आक्सीजन प्लांट लगाने का फैसला लिया। मंडल में कुल 21 में से जिले में छह जगह आक्सीजन प्लांट लगने स्वीकृत हुए।

इसी कड़ी में मंडलीय 300 बेड कोविड अस्पताल में भी प्लांट लगाने की कवायद शुरू हुई। बुधवार को गुजरात के सूरत जिले से 960 लीटर प्रति मिनट की क्षमता वाली आक्सीजन जेनरेशन मशीन 300 बेड कोविड अस्पताल पहुंच गई। यह मशीन रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने भिजवाई है। यहां करीब 1,000 लीटर प्रति मिनट आक्सीजन सप्लाई की क्षमता का प्लांट भी है। इतनी क्षमता के प्लांट से 300 बेड कोविड अस्पताल में एक साथ 165 बेड पर आक्सीजन सप्लाई शुरू हो सकेगी। गुरुवार को आक्सीजन प्लांट पूरी तरह स्थापित हो जाएगा। इसके लगने से स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होंगी और यह तीसरी लहर में कोरोना से बचाव में कारगर साबित होगी। जेनरेटर से भी दिया जाएगा कनेक्शन

300 बेड कोविड अस्पताल में आक्सीजन प्लांट चलाने के लिए अलग से ट्रांसफार्मर कनेक्शन दिया गया है। वहीं बिल्डिंग की दूसरी ओर जनरेटर सेट लगे हैं। बिजली जाने पर आक्सीजन निर्माण व आपूर्ति बाधित न हो, इसलिए इनसे भी बिजली आपूर्ति दी जा रही है। वहीं शासन ने संक्रमण के दौरान प्रयोग होने वाले उपकरणों को संक्रमण रहित करने के लिए तीन स्ट्रेलाइजेशन मशीन भी अस्पताल भेजी हैं। डीआरडीओ से आक्सीजन जनरेशन मशीन 300 बेड कोविड अस्पताल पहुंच गई हैं। इन्हें स्थापित कराकर प्लांट आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।

डा. एसके गर्ग, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, बरेली

chat bot
आपका साथी