Oxygen Bank in Bareilly : बरेली में एक और ऑक्सीजन कंसंट्रेटर बैंक खुला, जानिये कैसे ले सकेंगे कंसट्रेटर

Bareilly Oxygen Shortage News सपनों का आशियाना बनाने वाले हाथ अब लोगों की टूटती हुई सांसो की डोर को थामने के लिये आगे आये हैं। आर्किटेक्ट एसोसिएशन लोगों की मदद के लिए आगे आया है। अर्टिटेक्ट एसोसिएशन बरेली क्रेडाई की तर्ज पर ऑक्सीजन कंसंट्रेटर बैंक की स्थापना की है।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Sat, 15 May 2021 02:18 PM (IST) Updated:Sat, 15 May 2021 02:18 PM (IST)
Oxygen Bank in Bareilly : बरेली में एक और ऑक्सीजन कंसंट्रेटर बैंक खुला, जानिये कैसे ले सकेंगे कंसट्रेटर
मरीज की कोविड रिपोर्ट, डॉक्टर का पर्चा और होम आइसोलेशन की अनुमति दिखाकर ले सकेंगे कंसट्रेटर।

बरेली, जेएनएन। Bareilly Oxygen Shortage News : सपनों का आशियाना बनाने वाले हाथ अब लोगों की टूटती हुई सांसो की डोर को थामने के लिये आगे आये हैं। कोविड-19 महामारी में अब आर्किटेक्ट एसोसिएशन भी लोगों की मदद के लिए आगे आया है अर्टिटेक्ट एसोसिएशन बरेली क्रेडाई की तर्ज पर ऑक्सीजन कंसंट्रेटर बैंक की स्थापना की है। जिसमें तीन 10 लीटर और दो पांच लीटर के ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध रहेंगे। इन ऑक्सीजन कंसंट्रेटर को पाने के लिए मरीज के तीमारदार को कोविड-19 की रिपोर्ट, डॉक्टर का पर्चा और होम आइसोलेशन की अनुमति मेल करनी होगी। आर्टिटेक्ट एसोसिएशन ने अपने पांच सदस्यों के नंबर भी जारी किए है। जिनपर संपर्क किया जा सकता है। 

यहां करें संपर्क 

सुशांत मिश्रा     9219715171

अभिषेक अग्निहोत्री  9760184800

सुशील सौर्य      9837068820

सौरभ अग्रवाल    9410295337

नवनीत अग्रवाल   9837575511

chat bot
आपका साथी