बरेली के फरीदपुर में रेलवे क्रासिंग पर जल्द बनेगा ओवरब्रिज, रेल मंत्रालय से मिल चुकी है स्वीकृति

नगर विकास राज्य मंत्री महेश चंद्र गुप्ता का नगर पालिका अध्यक्ष पूनम गुप्ता के आवास पर भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। भाजपा के वरिष्ठ नेता कुंवर महाराज सिंह ने मंत्री के समक्ष कस्बे की जलनिकासी व पेयजल समस्या रखी।तालाबों का सुंदरीकरण कराने को कहा।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 07:37 AM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 07:37 AM (IST)
बरेली के फरीदपुर में रेलवे क्रासिंग पर जल्द बनेगा ओवरब्रिज, रेल मंत्रालय से मिल चुकी है स्वीकृति
जलनिकासी की समस्या दूर करने के लिए शासन को पत्रावली तैयार कर बजट स्वीकृति के लिए भेजी जा चुकी है।

बरेली, जेएनएन। नगर विकास राज्य मंत्री महेश चंद्र गुप्ता का नगर पालिका अध्यक्ष पूनम गुप्ता के आवास पर भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। भाजपा के वरिष्ठ नेता कुंवर महाराज सिंह ने मंत्री के समक्ष कस्बे की जलनिकासी व पेयजल समस्या रखी। तालाबों का सुंदरीकरण कराने को कहा। विधायक डा. श्याम बिहारी लाल ने कहा कि जलनिकासी की समस्या दूर करने के लिए शासन को पत्रावली तैयार कर बजट स्वीकृति के लिए भेजी जा चुकी है। उन्होंने नगर विकास राज्य मंत्री से उसे शीघ्र स्वीकृत कराने का अग्रह किया।

विधायक ने बताया कि रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज निर्माण के लिए रेल मंत्रालय को प्रस्ताव बनाकर भेजा जा चुका है। उस पर स्वीकृति भी हो चुकी है। शीघ्र निर्माण हो, इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। नगर विकास राज्यमंत्री ने समस्याओं का निदान कराने का भरोसा दिया। आंवला भाजपा जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह पाल, अशोक पांडे एडवोकेट, देवदत्त शर्मा, अनिल राणा, अमिताभ सिंह, ब्रह्माशंकर गुप्ता, उमाशंकर गुप्ता, सुचेंद्र कश्यप, पूर्व पालिका अध्यक्ष हरिओम गुप्ता, प्रवीण पाठक आदि मौजूद रहे।

श्मशान भूमि पर कब्जा कर दुकानें बनाए जाने की शिकायत की : विश्व हिंदू महासंघ के पर्वत सिंह, पंकज सक्सेना आदि ने नगर विकास राज्यमंत्री से बीसलपुर रोड पर श्मशान भूमि की जमीन पर कब्जा कर दुकानें बनाने जाने की शिकायत की। मंत्री ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी। निर्माण अवैध पाए जाने पर ध्वस्त कराया जाएगा।

अन्न ग्रहण न करने की ले रखी है शपथ : नगर विकास राज्यमंत्री ने बताया कि मैंने 16 अप्रैल से यह प्रण किया है कि जब तक संपूर्ण विश्व से कोरोना महामारी का सफाया नहीं हो जाता, तब तक वह अन्न ग्रहण नहीं करेंगे।

सफाईकर्मियों की समस्याएं रखीं : वाल्मीकि क्रांति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री सुखदेव सिंह वाल्मीकि ने साथियों के साथ मिलकर नगर विकास राज्यमंत्री का स्वागत किया। उनके समक्ष सफाईकर्मियों की समस्याएं रखीं। कहा कि संविदा सफाईकर्मियों को स्थायी किया जाए। इस दौरान उन्हें ज्ञापन भी दिया गया। प्रदेश अध्यक्ष देवदास चौहान, जिलाध्यक्ष विपिन कुमार वाल्मीकि, प्रमोद वलधारी, कैलाश बाबू वाल्मीकि,अजय कुमार, मुरारी लाल,सचिन कुमार आदि है।

फतेहगंजपूर्वी में भी हुआ स्वागत : नगर विकास राज्य मंत्री महेश चंद्र गुप्ता का लखनऊ से बरेली की ओर जाते समय हाईवे किनारे एक ढाबे पर रोककर स्वागत किया गया। चेयरमैन प्रदीप अग्रवाल ने मंत्री से फतेहगंज पूर्वी को आदर्श नगर पंचायत का दर्जा दिलाने की मांग की। यहां संजय गुप्ता, रामप्रकाश गुप्ता, पवन गुप्ता, व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, सुधांशु अग्रवाल, नितिन शर्मा, अनुराग शर्मा, उपेंद्र, अंकित मिश्रा, छोटे पंडित,अभिषेक मिश्रा (भोला) आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी