बरेली व बदायूं के अफीम तस्कर शाहजहांपुर के तिलहर से गिरफ्तार, गांव में करने जा रहे थे बिक्री

बरेली मंडल के शाहजहांपुर जिले के तिलहर से पुलिस ने बरेली व बदायूं के अफीम तस्करों को चेकिंग अभियान के दौरान पकड़ लिया। पकड़े गए तस्करों के पास से पुलिस को करीब एक किलो अफीम बरामद हुई। जो ग्रामीण क्षेत्रों में बिक्री करने जा रहे थे।

By Sant ShuklaEdited By: Publish:Thu, 01 Apr 2021 05:15 PM (IST) Updated:Thu, 01 Apr 2021 05:15 PM (IST)
बरेली व बदायूं के अफीम तस्कर शाहजहांपुर के तिलहर से गिरफ्तार, गांव में करने जा रहे थे बिक्री
पकड़े गए तस्करों के पास से पुलिस को करीब एक किलो अफीम बरामद हुई।

बरेली, जेएनएन।  बरेली मंडल के शाहजहांपुर जिले के तिलहर से पुलिस ने बरेली व बदायूं के अफीम तस्करों को चेकिंग अभियान के दौरान पकड़ लिया। पकड़े गए तस्करों के पास से पुलिस को करीब एक किलो अफीम बरामद हुई। जो ग्रामीण क्षेत्रों में बिक्री करने जा रहे थे।

पंचायत चुनाव के मद्देनजर जिले में पुलिस आपरेशन पाताल अभियान चला रही है। बुधवार देर रात प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह बालियान पुलिस टीम के साथ सरयू पुलिया के पास गश्त करने पहुंचे थे। पुलिस को देखकर दो लोग खेतों में भागने लगे। इस पर पुलिस ने पीछा करके दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम बरेली जिले के आंवला थाना क्षेत्र के कच्चा कटरा मुहल्ला निवासी रविंद्र कुमार व बदायूं जिले के बिसौली थाना क्षेत्र के परसेरा गांव निवासी राजेश कुमार बताया। दोनों के पास से आधा-आधा किलो अफीम बरामद की। एएसपी ग्रामीण संजीव कुमार वाजपेयी ने बताया कि तस्कर क्षेत्र के गांवों में अफीम की बिक्री कर रहे थे। आपरेशन पाताल अभियान लगातार चलेगा।

chat bot
आपका साथी