Online Class : बरेली में दसवीं की आनलाइन क्लास में चला अश्लील वीडियो, खामाेश हुआ निजी स्कूल प्रशासन

Online Class कोरोना संक्रमण के चलते वर्तमान में विद्यालय आनलाइन क्लास के माध्यम से पढ़ाई करा रहे हैं। शहर के पीलीभीत बाईपास रोड स्थित एक निजी विद्यालय में शुक्रवार को गूगल मीट के माध्यम से गणित की क्लास चल रही थी।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 07:06 AM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 07:06 AM (IST)
Online Class : बरेली में दसवीं की आनलाइन क्लास में चला अश्लील वीडियो, खामाेश हुआ निजी स्कूल प्रशासन
Online Class : बरेली में दसवीं की आनलाइन क्लास में चला अश्लील वीडियो

बरेली, जेनएनएन। Online Class : कोरोना संक्रमण के चलते वर्तमान में विद्यालय आनलाइन क्लास के माध्यम से पढ़ाई करा रहे हैं। शहर के पीलीभीत बाईपास रोड स्थित एक निजी विद्यालय में शुक्रवार को गूगल मीट के माध्यम से गणित की क्लास चल रही थी। जिसमें छात्र-छात्राओं समेत 25 से 29 लोग जुड़े हुए थे। आनलाइन क्लास के दौरान अश्लील वीडियो स्क्रीन पर चलने लगा। छात्राओं ने इस बात की शिकायत अपने स्वजनों से की जिसके बाद मामला स्कूल प्रबंधन तक पहुंचा। इस मामले पर स्कूल प्रबंधन कुछ भी बोलने से बचता नजर आ रहा है।

आनलाइन क्लास के दौरान अश्लील वीडियो चलने का मामला पीलीभीत बाईपास रोड स्थित एक विद्यालय का है। स्कूल में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के स्वजनों ने पूरे मामले को उजागर करते हुए इस बात की जानकारी विद्यालय प्रबंधन को दी। छात्राओं ने बताया कि हर दिन की तरह शुक्रवार को भी आनलाइन क्लास चल रही थी। गणित की क्लास में अचानक अश्लील वीडियो स्क्रीन पर चलने लगा। जिसके बाद एक-एक करके सभी ने क्लास क्वीट कर मामले की जानकारी स्वजनों को दी। इस पूरे मामले पर स्कूल प्रबंधन की तरफ से कोई भी जिम्मेदार जवाब देने से बचते नजर आ रहे हैं।

हालांकि ये बात जरुर सामने आ रही है कि प्रबंधन इसे किसी छात्र की शरारत बता रहा है और इसकी जांच में जुटा हुआ है। जबकि जागरण की ओर से विद्यालय के मैनेजर व वाइस प्रिसिंपल से बात करने की कोशिश की लेकिन किसी का फोन नहीं उठा। वहीं इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक डा. अमरकांत सिंह ने बताया कि इंटरनेट मीडिया में उपलब्ध अश्लील कंटेंटों पर रोक लगनी चाहिए। साथ ही संबंधित स्कूल प्रबंधन से मामले की जानकारी ले आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी