यूपी के इस जनपद में बाढ़ पीड़ितों काे बांटा जाएगा एक हजार पैकेट खाद्यान्न, जानिए किन इलाकाें में बंटेगा खाद्यान्न

Food Packet Distribution in Pilibhit पीलीभीत के प्रभावित गांव चंदिया हजारा राहुलनगर और खिरकिया बरगदिया सहित कई गावों में शासन की तरफ से आने वाली खाद्यान्न सामग्री का वितरण कराया जाएगा। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 05:45 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 05:45 PM (IST)
यूपी के इस जनपद में बाढ़ पीड़ितों काे बांटा जाएगा एक हजार पैकेट खाद्यान्न, जानिए किन इलाकाें में बंटेगा खाद्यान्न
यूपी के इस जनपद में बाढ़ पीड़ितों काे बांटा जाएगा एक हजार पैकेट खाद्यान्न,

बरेली, जेएनएन। Food Packet Distribution in Pilibhit : पीलीभीत के प्रभावित गांव चंदिया हजारा, राहुलनगर और खिरकिया बरगदिया सहित कई गावों में शासन की तरफ से आने वाली खाद्यान्न सामग्री का वितरण कराया जाएगा। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई है। ब्लॉक में भी रसोई स्थापित कर 32 गांवों में भोजन के पैकेट वितरित कराए जा रहे हैं।

पूर्ति निरीक्षक वीर सिंह ने बताया कि शासन की तरफ से एक हजार पैकेट शुक्रवार को वितरित कराए जाने थे लेकिन वह पूरनपुर नहीं पहुंच सके। उन्होंने बताया कि शनिवार को पैकेट आ जाएंगे। प्राप्त होने के बाद इसका वितरण बाढ़ प्रभावित इलाके में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पैकेट में दाल, चावल, तेल, नमक, धनिया, मिर्च, हल्दी आदि सभी जरूरत के सामान होंगे। यह पैकेट उन लोगों को वितरित किए जाएंगे जिनके छप्परपोश घर हैं और वह बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।

पैकेट वितरण का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक और जिलाध्यक्ष भाजपा से कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसकी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। इसके अलावा हजारा क्षेत्र में प्रशासन की तरफ से सड़क किनारे रहने वाले लोगों को भोजन के पैकेट वितरित कराए जा रहे हैं। रमननगरा क्षेत्र में लगातार प्रशासनिक और समाजसेवी पैकेट वितरित कर रहे हैं। उधर ब्लॉक में रसोई संचालित की गई है। इसमें बाढ़ प्रभावित 32 गांवों में भोजन के पैकेट बांटे जा रहे हैं।

एपीओ आदर्श कुमार ने बताया कि शुक्रवार को रसोई का मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत कुमार ने निरीक्षण किया। रसोई का नोडल एडीओ पंचायत अजय देवल को बनाया गया है। साथ ही कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है।

chat bot
आपका साथी