Krishna Janmasthami Today 30 August 2021 Horoscope : श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर उच्च का चंद्रमा काराेबारियाें पर बरसाएगा अपार कृपा, जानिए क्या कहते हैं सितारे

Krishna Janmasthami Today 30 August 2021 Horoscope बरेली की राशि वृषभ है और चंद्रमा अपने ही उच्च राशि वृषभ में गतिशील है। बता दे अपनी उच्च राशि में चंद्रमा बैठ कर व्यापारियों पर अपनी परिपूर्ण कृपा बरसाएगा। वह ऊर्जा से लबरेज रहेंगे।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Mon, 30 Aug 2021 09:10 AM (IST) Updated:Mon, 30 Aug 2021 09:10 AM (IST)
Krishna Janmasthami Today 30 August 2021 Horoscope : श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर उच्च का चंद्रमा काराेबारियाें पर बरसाएगा अपार कृपा, जानिए क्या कहते हैं सितारे
Krishna Janmasthami Today 30 August 2021 Horoscope : श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर उच्च का चंद्रमा काराेबारियाें पर बरसाएगा अपार कृपा

बरेली, जेएनएन। Krishna Janmasthami Today 30 August 2021 Horoscope : बरेली की राशि वृषभ है, और चंद्रमा अपने ही उच्च राशि वृषभ में गतिशील है। बता दे, अपनी उच्च राशि में चंद्रमा बैठ कर व्यापारियों पर परिपूर्ण कृपा बरसाएगा। आज चांदी, रसायन पदार्थ, सौंदर्य प्रसाधन, अन्न आदि से जुड़े लोग आज उर्जा से लवरेज रहेंगे। ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्रा के मुताबिक मेष, वृषभ,कर्क, सिंह, तुला, धनु राशि के जातको के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। आज भूमि, भवन, आभूषण, वाहन, सौंदर्य प्रसाधन की वस्तुएं खरीदना हितकर होगा। आज धन लाभ के लिए सफेद वस्त्र पहने। कन्हैया जी को छप्पन प्रकार के भोग लगाएं। द्वादश अक्षर मंत्र का जप करें। रोग शांति के लिए गोपाल सहस्त्रनाम का पाठ करे।

आज का पंचांग

विक्रमी संवत - 2078

शाके - 1943

मास - भाद्रपद मास, कृष्ण पक्ष

दिन - सोमवार

तिथि - अष्टमी तिथि

नक्षत्र- रोहिणी नक्षत्र

योग - व्याघात योग प्रातः 7:44 तक उपरांत हर्षण योग

करण - बालव करण

किसी भी शुभ कार्य का समय

अमृत का चौघड़िया प्रातः 5:51 से 7:26 तक

शुभ का चौघड़िया प्रातः 9:02 से 10:37 तक

चर, लाभ, अमृत, चर, का चौघड़िया मध्यान्ह 1:48 से रात्रि 7:59 तक

आज का राशिफल

मेष-आज का दिन शानदार रहेगा। अनावश्यक खर्च हो सकता है। अपनी भावनाओं पर काबू रखें। अप्रिय शब्द कहने से बचें। कारोबार में लाभ होगा। उधार की रकम वापस मिलेगी। बुजुर्गों का ख्याल रखें। घर के किसी सदस्य की सेहत खराब हो सकती है। खानपान का ध्यान रखें। विरोधी शांत रहेंगे। फील्ड में नए अवसर मिलेंगे। छात्र खुश रहेंगे। कैरियर आगे बढ़ेगा।

वृषभ-आज कुछ नुकसान की आशंका बनी हुई है। गाड़ी चलाते समय सतर्क रहें। जोखिम वाले काम करने से बचें। तबियत ठीक रहेगी। यात्रा से लाभ होगा। व्यवसाय में उतार-चढ़ाव की संभावना है। रिश्तेदारों से भेंट होगी। मित्रों से चर्चा कर सकते हैं। विद्यार्थियो को सफलता मिलेगी। आज का उधार देने से बचें। किसी योजना में निवेश कर सकते हैं। नई जानकारी मिलेगी। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा।

मिथुन-आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी काम को लेकर अधीरता न दिखाएं। प्रसन्नता महसूस करेंगे। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। वित्तीय लेनदेन करते समय सतर्क रहें। ऑफिस में आपके काम से अफसर प्रभावित होंगे। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। खुश रहेंगे। आय के नए स्रोत मिलेंगे। अचल संपत्ति खऱीदने का विचार कर सकते हैं। सभी कार्यों को जिम्मेदारी के साथ पूरा करें।

कर्क-आज दुखद सूचना मिल सकती है। अधिक खर्च होने से मासिक बजट प्रभावित होगा। कर्ज की रकम फिलहाल वापस नहीं मिलेगी। विद्यार्थियों को अधिक कार्य करना होगा। आज ज्यादातर काम पूरे नहीं होने से तनाव बना रहेगा। बुजुर्गों से चर्चा कर अपनी उलझनें सुलझाएं। सेहत ठीक रहेगी। व्यवसाय अच्छा चलेगा।

सिंह-आज का दिन सामान्य रहेगा। परिवारिक कार्य ज्यादा रहेंगे। कानूनी मामले सुलझेंगे। किसी रिश्तेदार से तन दूर होने की संभावना है। दाम्पत्य जीवन बेहद सुखी रहेगा। मित्रों से खुशखबरी मिलेगी। सेहत का ध्यान रखें। बुजुर्गों की सेवा करें। आज धार्मिक कार्य में शामिल होंगे। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। व्यवसाय के सिलसिले में यात्रा पर जा सकते हैं।

कन्या-आज अप्रिय खबर मिल सकती है। दफ्तर में विवाद होने की आशंका है। क्रोध से बचें। अनर्गल शब्दों का प्रयोग नहीं करें। जीवनसाथी की सेहत के चलते चिंता हो सकती है। युवाओं को खुशखबरी मिलेगी। छात्रों को ज्यादा मेहनत करनी होगी। जोखिम लेने से बचें। किसी कार्य को न टालें। आपको धनलाभ होगा। गाड़ी चलाते समय सावधान रखें।

तुला-आज संबंधियों से मुलाकात होगी। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। घर परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। कारोबार ठीक चलेगा। नई योजना बना सकते हैं। भौतिक संसाधन में वृद्धि होगी। मंदिरों के दर्शन में समय बीतेगा। दान आदि कार्य करें। खानपान का ध्यान रखें। आज बेहद सकारात्मक रहेंगे। चिंता व तनाव न लें। आज का दिन शानदार रहेगा। धन लाभ होगा।

वृश्चिक-आज सम्मान बढ़ेगा। वित्तीय निवेश कर सकते हैं। जोखिम से जुड़े कार्य करने के दौरान बेहद सतर्क रहें। निवेश को टालें। कारोबारी आज कुछ चिंतित हो सकते हैं। तनाव लेने से बचें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। कर्ज की रकम वापस मिलेगी। युवा वर्ग को नए अवसर मिलेंगे। सेहत ठीक रहेगी। कार्यस्थल पर खुशखबरी मिलेगी। खानपान का ध्यान रखें।

धनु-आज किसी कार्य को न टालें। युवाओं को अवसर मिलेगा। किसी विवाद में शामिल होने से बचें। जीवन साथी का सहयोग रहेगा। प्रभु की आराधना करें। कारोबार में बढ़ोतरी होगी। सेहत ठीक रहेगी। प्रसन्न रहेंगे। कर्ज की रकम वापस मिलेगी। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। दफ्तर के काम ज्यादा रहेंगे।

मकर-आज सकारात्मक महसूस करेंगे। आज सभी कार्य उत्साह के साथ पूरा करेंगे। निवेश से जुड़े कार्य न करें। यात्रा के दौरान वाहन सावधानी से चलाएं। सेहत ठीक रहेगी। खुशखबरी मिलेगी। मित्रों से मुलाकात होगी। काफी दिनों बाद रिश्तेदारों से मुलाकात सकती है। कारोबार की स्थिति अच्छी रहेगी। दफ्तर का माहौल बेहद खुशनुमा रहेगा।

कुंभ-आज आपका दिन अच्छा रहेगा। धार्मिक कार्यों में शामिल होंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति से भेंट हो सकती है। सत्संग का लाभ मिलेगा। कारोबार को लेकर नई योजना बना सकते हैं। कर्ज की रकम वापस मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। संतानपक्ष की दिक्कत दूर होगी। शरीर के दर्द से परेशान हो सकते हैं। निवेश कर सकते हैं। किसी मित्र से मुलाकात होगी।

मीन-आज घरेलू दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। उधार की रकम वापस फिलहाल नहीं मिलेगी। दिनचर्या में बदलाव होगा। सामाजिक कार्य करेंगे। कारोबार में लाभ होगा। शत्रु सक्रिय हो सकते हैं। चिंता व तनाव से दूर रहने किताबें पढ़ें। धन प्राप्ति सुगम तरीके से होगी। नई योजना बनेगी। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। वाणी पर संयम रखें। 

chat bot
आपका साथी