शाहजहांपुर की घटना पर अखिलेश ने सरकार को घेरा, कहा- भाजपा के अत्याचारी रवैये से सांसद-विधायक का भी होने लगा विरोध

On MP hostage case Akhilesh attacked on UP government सांसद खेल स्पर्धा के समापन पर सांसद को बंधक बनाने के मामले में सपा मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर ट्वीट के जरिये निशाना साधा है। कहा कि जनता ने भाजपा की घेराबंदी कर दी है।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 11:23 AM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 11:23 AM (IST)
शाहजहांपुर की घटना पर अखिलेश ने सरकार को घेरा, कहा- भाजपा के अत्याचारी रवैये से सांसद-विधायक का भी होने लगा विरोध
शाहजहांपुर के स्पार्ट्स स्टेडियम हथौड़ा में हुई सांसद खेल स्पर्धा में सांसद को बंधक बनाने के बाद किया ट्वीट

बरेली, जेएनएन। On MP hostage case Akhilesh attacked on UP government :  सांसद खेल स्पर्धा के समापन पर सांसद को बंधक बनाने के मामले में सपा मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर ट्वीट के जरिये निशाना साधा है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने स्पोर्ट्स स्टेडियम हथौड़ा का गेट बंद करते खिलाड़ियों के फोटो के साथ ट्वीट करते हुए कहा है कि जनता ने भाजपा की घेराबंदी कर दी है।यही हाल रहा तो गिनती के बचे मुखर भाजपाई अपना रंग या नाम बदल लेंगे।भाजपा के अत्याचारी रवैये से सांसद, विधायक, पार्षद, प्रधान, बूथ प्रभारी व आम सदस्य भी जनता के घोर विरोध का शिकार हो रही है। 

शाहजहांपुर के स्पोर्ट्स स्टेडियम हथौड़ा में 21 से 25 नवंबर तक सांसद खेल स्पर्धा का आयोजन किया गया था। 25 नवंबर को समापन अवसर पर एथलेटिक्स खिलाड़ियों ने पुरस्कार वितरण में भेदभाव करने का आरोप लगाते हुए सांसद की घेराबंदी करते हुए जमकर नारेबाजी की थी। इसके बाद मुख्य गेट पर ताला बंदी करते हुए सांसद को स्टेडियम में ही बंधक बना लिया था। शुक्रवार को सपा मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर खिलाड़ियों के जरिये सरकार पर निशाना साधा। स्टेडियम का गेट बंद करते खिलाड़ियों का फोटो शेयर करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा के अत्याचारी रवैये की वजह से सांसद, विधायक, पार्षद, प्रधान, बूथ प्रभारी व आम सदस्य भी जनता के उस घोर विरोध का शिकार हो रही है जो लगातार बढ़ता ही जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि जनता ने भाजपाइयों की घेराबंदी कर दी है। यही हाल रहा तो गिनती के बचे मुखर भाजपाई अपना रंग या नाम बदल लेंगे। खिलाड़ियों ने शुक्रवार को भी पुरस्कार समान रूप से दिलाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन कर डीएम को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को दिया था।

chat bot
आपका साथी