बरेली में करवा चौथ के दिन पत्नी वियोग में पति ने उठाया आत्मघाती कदम, ट्रेन के आगे लगाई छलांग

On Karwa Chauth Husband took Suicidal Step करवाचौथ के दिन एक पति ने पत्नी के वियोग में ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 09:10 AM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 09:10 AM (IST)
बरेली में करवा चौथ के दिन पत्नी वियोग में पति ने उठाया आत्मघाती कदम, ट्रेन के आगे लगाई छलांग
पत्नी की मौत के बाद से ही विनोद तनावग्रस्त रहता था।

बरेली, जेएनएन। On Karwa Chauth Husband took Suicidal Step : करवाचौथ के दिन एक पति ने पत्नी के वियोग में ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। सीबीगंज थाना क्षेत्र के मथुरापुर निवासी 28 वर्षीय विनोद कुमार की पत्नी पूजा की मौत दो साल पहले हो चुकी है। पत्नी की मौत के बाद से ही विनोद तनावग्रस्त रहता था। बीते दो साल से घर वापस नहीं लौटे था। रविवार को अचानक वह करवाचौथ के दिन घर वापस आ गया। स्वजन ने बताया कि वह काफी तनावग्रस्त था। कुछ देर बाद वह नदोसी रेलवे फाटक की ओर चला गया और आप लाइन पर आ रही एक ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। गंभीर रूप से घायल विनोद कुमार को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। विनोद की बेटी अनुष्का व किसना की देखभाल उनकी दादी धनुका करती हैं।

मायके से दो लाख रुपये नहीं लाने पर पत्नी को दिया तीन तलाक : एक पति ने पत्नी को साथ रखने के लिए घर से दो लाख रुपये लाने की शर्त रख दी। विवाहिता ने इस बात से इन्कार किया तो पति उसे तीन तलाक दे दिया। आरोपितों का दुस्साहस यहीं नहीं थमा। आरोप है कि धक्के मारकर विवाहिता को बेघर कर दिया गया। मामले में एसएसपी के आदेश पर बारादरी पुलिस ने पति रेहान खां, ससुर मुन्ने, सास मोनी व देवर सलमान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।बारादरी की रहने वाली पीड़ित महिला के मुताबिक, नवंबर वर्ष 2010 में रेहान खां के साथ उसका विवाह हुआ था।

विवाह के बाद से आरोपित ससुराली दहेज के लिए उत्पीड़न करने लगे। दो लाख रुपये की मांग करने लगे। मांग न पूरी होने पर वर्ष 2013 में बेघर कर दिया। समझौते के बाद विवाहिता फिर से पति के साथ रहने लगी। आरोप है कि कुछ समय बाद फिर से पति व ससुरालियों ने उत्पीड़न शुरू कर दिया। ससुर गलत नजर रखने लगें और बेटे का निकाह दूसरी जगह करने की बात कहने लगे। मांग न पूरी होने पर रेहान ने महिला को तीन तलाक दे दिया। रेहान ने दूसरी शादी भी कर ली। एसएसपी के आदेश के बाद बारादरी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी