दिल्ली-लखनऊ हाईवे कार बरेली क्षेत्र में कार युवकों से तमंचे के बल पर लूटपाट, कार को पंचर करके लूट की वारदात को दिया अंजाम

दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह ने बिथरी चैनपुर के पास कार सवार युवकों से तमंचे के बल पर लूटपाट की। बुधवार रात को वारदात होने के बाद पुलिस ने घेराबंदी शुरू की। देर रात बिथरीचैनपुर पुलिस ने एफआइआर दर्ज की है।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Fri, 09 Apr 2021 09:18 AM (IST) Updated:Fri, 09 Apr 2021 09:18 AM (IST)
दिल्ली-लखनऊ हाईवे कार बरेली क्षेत्र में कार युवकों से तमंचे के बल पर लूटपाट, कार को पंचर करके लूट की वारदात को दिया अंजाम
देवरिया निवासी कार सवार युवकों से तमंचे के बल पर लूटा।

बरेली, जेएनएन। दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह ने बिथरी चैनपुर के पास कार सवार युवकों से तमंचे के बल पर लूटपाट की। बुधवार रात को वारदात होने के बाद पुलिस ने घेराबंदी शुरू की। देर रात बिथरीचैनपुर पुलिस ने एफआइआर दर्ज की है।

देवरिया जिले के गांव देवसिया निवासी लक्ष्मण यादव अपने चालक के साथ कार से मुजफ्फरनगर गए थे। वह वापस देवरिया जा रहे थे। उनकी गाड़ी बड़ाबाइपास पर ईंटोआ बेनीराम गांव के पास पहुंची। गाड़ी का पहिया पंचर हो गया। लक्ष्मण यादव ने बताया कि उसने गाड़ी रोक दी। वह उतरे तो पीछे से दो बाइक सवार युवक पहुंच गए। तमंचा दिखाते हुए उन्होंने लक्ष्मण यादव और चालक अवनीश को नीचे उतार लिया। धमकाते 3600 रुपये, दो मोबाइल व एक सोने की अंगूठी लूट ली। बदमाशों के जाने के बाद लक्ष्मण ने गश्त कर रही पुलिस को सूचना दी। सूत्रों की माने तो पुलिस ने गिरोह के कुछ बदमाशों को देर रात दबोच लिया है। ये गिरोह राष्ट्रीय राजमार्ग दिल्ली-लखनऊ पर सक्रिय है। पुलिस पकड़े गए दो लुटेरों के जरिए अन्य साथियों तक पहुंचने की काेशिश कर रही है। सूचना पर इंस्पेक्टर मनोज त्यागी फोर्स के साथ पहुंचे और बदमाशों की तलाश शुरू की लेकिन कुछ पता नही चला। इंस्पेक्टर ने बताया छानबीन चल रही है़। जल्द ही बदमाशों को पकड़ कर घटना का राजफाश कर दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी