राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आह़्वान पर बरेली के साढ़े चार हजार परिवारों ने एक साथ किया सूर्य नमस्कार

सोमवार सुबह ठीक सात बजे। बरेली के साढ़े चार हजार परिवारों ने सूर्य नमस्कार किया। ठीक इसके बाद संघ परिवार से जुड़े लोगों के घरों में नमस्ते सदा वत्सले मातृभूमे त्वया हिंदूभूमे सुखवं वर्धितोहम (हे प्यार करने वाली मातृभूमि! मैं तुझे सदा (सदैव) नमस्कार करता हूं।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Tue, 04 May 2021 09:30 AM (IST) Updated:Tue, 04 May 2021 09:30 AM (IST)
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आह़्वान पर बरेली के साढ़े चार हजार परिवारों ने एक साथ किया सूर्य नमस्कार
ब्रज प्रांत के 16 जिलों में एक साथ सुबह सात बजे जुड़े लोग, वाट्सएप पर सूर्य नमस्कार की भेजी तस्वीर।

बरेली, जेएनएन। सोमवार, सुबह ठीक सात बजे। बरेली के साढ़े चार हजार परिवारों ने सूर्य नमस्कार किया। ठीक इसके बाद संघ परिवार से जुड़े लोगों के घरों में 'नमस्ते सदा वत्सले मातृभूमे त्वया हिंदूभूमे सुखवं वर्धितोहम' (हे प्यार करने वाली मातृभूमि! मैं तुझे सदा (सदैव) नमस्कार करता हूं। तूने मेरा सुख से पालन-पोषण किया है।) की गूंज सुनाई देने लगी। कोविड संक्रमण के इस काल में सामूहिक आयाेजन न करते हुए ब्रज प्रांत के सोलह जिलों के लिए घरों में ही सूर्य नमस्कार के आयोजन किए गए। परिवार से जुड़े लोगों ने घर में ही सूर्य नमस्कार करते हुए अपनी तस्वीरों को वाट्सएप के जरिए भेजने का क्रम भी अपनाया।

सोमवार यानी तीन मई को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने सुबह सात बजे सूर्य नमस्कार का आह़्वान किया था। कोविड संक्रमण की वजह से संघ कुटुंब शाखा ही लगा रहा है। इसी तर्ज पर सोमवार को सुबह सूर्य नमस्कार के लिए संदेशा दिया गया था। जिसके बाद परिवार के साथ-साथ जो स्वयंसेवक जहां थे, वहीं उन्होंने सूर्य नमस्कार किया। इसके लिए कई वाट्सएप ग्रुपों में स्वयंसेवकों की ओर से ऑडियो और वीडियो भी तैयार कर जारी किया गया।

ब्रज प्रांत में शामिल आगरा महानगर, आगरा जिला, मथुरा, फिरोजाबाद नगर, फिरोजाबाद जिला, मैनपुरी, अलीगढ़ महानगर, अलीगढ़ जिला, हाथरस, एटा, कासगंज, बरेली महानगर, बरेली जिला, बदायूं, पीलीभीत और शाहजहांपुर में सूर्य नमस्कार के आयोजन हुए। महानगर प्रचारक विक्रांत के मुताबिक सूर्य नमस्कार निरोगी काया के लिए जरूरी है। इसलिए ब्रज प्रांत में इसका आह्वान किया गया था।

chat bot
आपका साथी