अधिकारियों ने कागजों में सड़कें सौ फीसद गड्ढा मुक्त दिखाईं, हकीकत में जर्जर नजर आईँ

शासन ने नगर निगम को शहर की सड़कें सौ फीसद गड्ढा मुक्त करने के निर्देश दिए थे। निगम के इंजीनियरों ने कागजों में तो प्रगति सौ फीसद दिखा दी लेकिन हकीकत में सड़कें आज भी जर्जर बनी हुई हैं।

By Sant ShuklaEdited By: Publish:Wed, 31 Mar 2021 08:10 PM (IST) Updated:Wed, 31 Mar 2021 08:10 PM (IST)
अधिकारियों ने कागजों में सड़कें सौ फीसद गड्ढा मुक्त दिखाईं,  हकीकत में जर्जर नजर आईँ
शासन ने नगर निगम को शहर की सड़कें सौ फीसद गड्ढा मुक्त करने के निर्देश दिए थे।

 बरेली, जेएनएन।  शासन ने नगर निगम को शहर की सड़कें सौ फीसद गड्ढा मुक्त करने के निर्देश दिए थे। निगम के इंजीनियरों ने कागजों में तो प्रगति सौ फीसद दिखा दी, लेकिन हकीकत में सड़कें आज भी जर्जर बनी हुई हैं। केंद्रीय मंत्री के आवास के सामने, स्टेडियम रोड समेत कई सड़कों पर निकलना दूभर हो गया है।

जिले की तमाम सड़कों के साथ ही शहर की सड़कों के गड्ढे भरने और नवीनीकरण के काम कराने के लिए शासन ने अधिकारियों को लक्ष्य दिया था। नगर निगम सीमा की 15 किमी सड़कें गड्ढा मुक्त और 20.78 किमी सड़कों का नवीनीकरण होना था। लक्ष्य मिलने के बाद नगर निगम ने सड़कें गड्ढा मुक्त करने और नवीनीकरण का लक्ष्य सौ फीसदी पूरा दिखा दिया। 26 मार्च को इसकी रिपोर्ट भी शासन को भेज दी लेकिन अब तक कई सड़कें जर्जर व बदहाल बनी हुई हैं। इन सड़कों पर भीषण गड्ढे राहगीरों को तकलीफ देते हैं। नगर निगम ने केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार के भारत सेवा ट्रस्ट के बाहर मुख्य सड़क पर गहरे गड्ढे छोड़ दिए हैं। नाला निर्माण का काम अधूरा पड़ा है। साल भर से यही स्थिति बनी हुई है।

क्या कहना है नगर आयुक्त का

शहर की सड़कों को गड्ढा मुक्त कर दिया गया है। जिन सड़कों पर गड्ढा मुक्त, पैचवर्क का काम बचा है, उन्हें जल्द कराया जाएगा। इसके बाबत निर्माण विभाग को दिशा नर्देश दिए गए हैं। पीडब्ल्यूडी, बीडीए की सड़कों के बारे में रिपोर्ट तैयार कराई जा रही है।

अभिषेक आनंद, नगर आयुक्त

chat bot
आपका साथी