बरेली में कोरोना से मरने वालों की संख्या होने लगी कम, जानिये श्मशान भूमि में कितने शव की अंत्येष्टि कोविड प्रोटोकाल से हुई

बीते सप्ताह से हर रोज श्मशान में अंत्येष्टि को आने वाले शवों की संख्या कम हो रही है। अगर एक सप्ताह पहले की बात करें तो श्मशान की स्थिति देख हर दिल दहला हुआ था। अब कम संख्या में श्मशान भूमि पहुंच रहे शव राहत के संकेत दे रहे हैं।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Fri, 14 May 2021 01:40 PM (IST) Updated:Fri, 14 May 2021 01:40 PM (IST)
बरेली में कोरोना से मरने वालों की संख्या होने लगी कम, जानिये श्मशान भूमि में कितने शव की अंत्येष्टि कोविड प्रोटोकाल से हुई
पिछले सप्ताह से श्मशान में आने वाली शवों की संख्या कम हुई है।

बरेली, जेएनएन। बीते सप्ताह से हर रोज श्मशान में अंत्येष्टि को आने वाले शवों की संख्या कम हो रही है। अगर एक सप्ताह पहले की बात करें तो श्मशान की स्थिति देख हर दिल दहला हुआ था। लेकिन, अब कम संख्या में श्मशान भूमि पहुंच रहे शव राहत के संकेत दे रहे हैं।

संजयनगर श्मशान भूमि ट्रस्ट के प्रबंधक भगवान स्वरुप कहते हैं कि पिछले सप्ताह से श्मशान में आने वाली शवों की संख्या कम हुई है। इससे व्यवस्थापकों के साथ ही कर्मचारियों को भी सुकून मिला है। वहीं श्मशान में अब बीते दिनों से कम शव आने पर लोगों में भी दहशत कम है। बताया कि गुरुवार को भी 17 सामान्य और चार कोविड शवों की अंत्येष्टि हुई। सिटी श्मशान भूमि में दस शवों में से एक शव का अंतिम संस्कार कोविड प्रोटोकाल से किया गया। गुलाबबाड़ी श्मशान भूमि में पांच सामान्य और तीन कोविड के शवों की अंत्येष्टि हुई।

chat bot
आपका साथी