UP assembly Election 2022 में बढ़ जाएगी की बूथों की संख्या, जानेंं कितने मतदाताओं पर बनेगा बूथ

UP assembly Election 2022 राजनीतिक दलों के साथ-साथ प्रशासन ने भी विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बार बूथोंं की संख्या भी बढ़ सकती है। बुधवार को जिला निर्वाचन अधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 08:25 PM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 08:25 PM (IST)
UP assembly Election 2022 में बढ़ जाएगी की बूथों की संख्या, जानेंं कितने मतदाताओं पर बनेगा बूथ
विधानसभा चुनाव में अब 1500 की बजाय 1200 मतदाताओं की संख्या पर बनेगा दूसरा बूथ।

बरेली, जेएनएन। UP assembly Election 2022 : राजनीतिक दलों के साथ-साथ प्रशासन ने भी विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बार बूथोंं की संख्या भी बढ़ सकती है। बुधवार को जिला निर्वाचन अधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। उनसे वर्तमान बूथों व मतदाताओं की संख्या के बारे में जानकारी ली।

अब तक 1500 से अधिक मतदाता होने पर बूथों के सम्भाजन की व्यवस्था थी, लेकिन इस बार इसे 1200 मतदाताओं पर किए जाने की तैयारी है। जिला निर्वाचन अधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने उप जिला निर्वाचन अधिकारी के अलावा तहसीलों पर संबंधित अधिकारियों से इसके संबंध में ब्योरा मांगा। उन्होंने निर्वाचन आयोग की ओर से निर्धारित संख्या के आधार पर सम्भाजन होने की स्थिति में नए बूथों की अनुमानित संख्या, वर्तमान स्थिति, विधानसभावार मतदाताओं की संख्या आदि का भी विवरण लिया। 

शाहजहांपुर जिले में वर्तमान में 2424 हैं बूथ : अगर जिले की बात करें तो वर्तमान समय में यहां 1774 मतदान केंद्र हैं। जिन पर 2424 पोलिंग बूथ हैं। इनमें से 358 पोलिंग बूथ 1200 से ज्यादा मतदाता वाले हैं। नए मानक से सम्भाजन होने पर बूथों की संख्या और बढ़ सकती है।

ददरौल में सबसे ज्यादा संख्या : सबसे ज्यादा मतदान केंद्र व बूथ ददरौल विधानसभा में हैं। यहां 361 केंद्र व 436 बूथ हैं। जबकि सबसे कम 162 केंद्र व 372 बूथ शहर विधानसभा में हैं। कटरा में 309 केंद्र व 390 बूथ, जलालाबाद में 300 केंद्र व 404 बूथ, तिलहर में 300 केंद्र व 392 बूथ, पुवायां में 342 केंद्र व 430 बूथ हैं।

आंकड़ों में जिले की स्थिति

- 21 लाख 63 हजार 935 मतदाता हैं कुल

- 11 लाख 79 हजार 311 कुल पुरुष मतदाता

- 9 लाख 84 हजार 475 महिला मतदाता हैं

- 167 अन्य मतदाताओं की संख्या जिले में

chat bot
आपका साथी