अब बरेली में ज्यादा रुपये नहीं वसूल पाएंगे एंबुलेंस चालक, प्रशासन तय करेगा एंबुलेंस का किराया

शाहजहांपुर बदायूं बरेली और पीलीभीत के प्रशासकीय और स्वास्थ्य अधिकारियों के वर्चुअल बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोविड मरीजों से एंबुलेंस चालकों द्वारा अधिक किराया वसूलने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कोविड मरीजों के मुश्किल वक्त में उन्हें मदद मिलनी चाहिए।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Sun, 09 May 2021 03:22 PM (IST) Updated:Sun, 09 May 2021 03:22 PM (IST)
अब बरेली में ज्यादा रुपये नहीं वसूल पाएंगे एंबुलेंस चालक, प्रशासन तय करेगा एंबुलेंस का किराया
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरेली, शाहजहांपुर, पीलीभीत और बदायूं के अधिकारियों के साथ हुई वर्चुअल बैठक में दिए सख्त निर्देश।

बरेली, जेएनएन। शाहजहांपुर, बदायूं, बरेली और पीलीभीत के प्रशासकीय और स्वास्थ्य अधिकारियों के वर्चुअल बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोविड मरीजों से एंबुलेंस चालकों द्वारा अधिक किराया वसूलने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कोविड मरीजों के मुश्किल वक्त में उन्हें मदद मिलनी चाहिए। ऐसी शिकायतें मिल रही है कि तीमारदारों से अधिक किराया वसूला जा रहा है। उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि एंबुलेंस का किराया निर्धारित होना चाहिए।

मरीजों और तीमारदारों को परेशानी नहीं होनी चाहिए। ये सुनिश्चित करना जिलों में काम करने वाले अधिकारियों की जिम्मेदारी है।योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोई भी व्यक्ति कोरोना वैक्सीन से वंचित नहीं रहना चाहिए। वैक्सीन उपयोगी रक्षा कवच बन सकती है। डीएम बरेली नितीश कुमार ने उन्हें बताया कि बरेली मंडल में अब तक 14 लाख 62 हजार लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है।मुख्यमंत्री ने कहा कि वैक्सीन बर्बाद होने से रोकने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू किए हैं।

गांव में काम करने वाली निगरानी समितियों का ब्योरा तलब

मुख्यमंत्री ने कहा कि होम आइसोलेशन के मरीजों को घरों पर ही दवाइयों के किट उपलब्ध होना संतोषजनक है। ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना के रोकने के लिए निगरानी समितियों को और अधिक सक्रिय किया जाए। बैठक में शाहजहांपुर, बदायूं, पीलीभीत और बरेली के ग्रामीण क्षेत्रों में काम करने वाली निगरानी समितियों का ब्योरा तलब किया। कहा कि आरआरटी टीम और आशा कार्यकत्रियों आदि को भी इस कार्य के लिए सक्रिय किया जाए। पंचायत चुनाव के बाद गांव में स्वच्छता अभियान को और तेज किया जाए।

chat bot
आपका साथी