अब इस अंदाज में होगा नाथ नगरी बरेली में आपका स्वागत

Bareilly Nath Nagari News शहर में बाहर से आने वालों का स्वागत प्रवेश मार्गों पर हो जाएगा। वहां लोगों के स्वागत को बड़े साइन बोर्ड लगेंगे जिस पर नाथ नगरी में आपका स्वागत है लिखा होगा। दूर से ही लोगों को शहर पास आने का एहसास हो जाएगा।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 09:38 AM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 09:38 AM (IST)
अब इस अंदाज में होगा नाथ नगरी बरेली में आपका स्वागत
अब इस अंदाज में होगा नाथ नगरी बरेली में आपका स्वागत

बरेली, जेएनएन। Bareilly Nath Nagari News : शहर में बाहर से आने वालों का स्वागत प्रवेश मार्गों पर हो जाएगा। वहां लोगों के स्वागत को बड़े साइन बोर्ड लगेंगे, जिस पर नाथ नगरी में आपका स्वागत है, लिखा होगा। दूर से ही लोगों को शहर पास आने का एहसास हो जाएगा। इसके लिए नगर निगम ने तैयारी शुरू की है।

बरेली में नाथ संप्रदाय के सात मंदिर पशुपतिनाथ, अलखनाथ, वनखंडीनाथ, त्रिवटीनाथ, धोपेश्वरनाथ, मढ़ीनाथ, तपेश्वरनाथ हैं। इसी वजह से बरेली को नाथ नगरी के नाम से भी पुकारा जाता है। नाथ नगरी के नाम से शहर की पहचान बढ़ाने के लिए नगर निगम ने सभी प्रवेश मार्गों पर साइन बोर्ड लगाने की तैयारी की है।

नगर निगम नाथ नगरी में आपका स्वागत है लिखे बोर्ड परसाखेड़ा जीरो प्वाइंट, पीलीभीत रोड पर बैरियर टू चौकी तिराहा और बीसलपुर तिराहे पर लगाएगा। शहर में प्रवेश करते ही नाथ नगरी में आने का अहसास होगा। इसके साथ ही इस स्थान को रोशनी से जगमग किया जाएगा, ताकि वहां आने वालों को आसानी से शहर का मार्ग दिखाई दे सके।

नगर आयुक्त अभिषेक आनंद के अनुसार शहर की पहचान नाथ नगरी के नाम से हैं। इसलिए शहर आने वालों को इसकी पहचान के बारे में बताया जाएगा। इसके लिए सभी प्रवेश मार्गों पर नाथ नगरी में आपका स्वागत है, लिखे बोर्ड लगाए जाएंगे। 

chat bot
आपका साथी