शहर को जलमग्न करने के बाद अब बिना बरसे उड़ जाएंगे बदरा

मौसम का मिजाज सोमवार को बारिश से बेशक फिर बदल गया हो। मगर अब आसमान में काले घने बादल छाए रहेंगे, लेकिन बदरा बरसने के बजाय उड़ जाएंगे।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 25 Sep 2018 03:19 PM (IST) Updated:Tue, 25 Sep 2018 03:19 PM (IST)
शहर को जलमग्न करने के बाद अब बिना बरसे उड़ जाएंगे बदरा
शहर को जलमग्न करने के बाद अब बिना बरसे उड़ जाएंगे बदरा

जेएनएन, बरेली। मौसम का मिजाज सोमवार को बेशक फिर बदला। आसमान में काले घने बादल छाने से दोपहर बाद आंधी संग जमकर बरसात हुई। रात में भी बूंदाबांदी जारी रही लेकिन, मंगलवार से हालात सामान्य होने का अनुमान है। बादल जरूर छाए रहेंगे मगर, बिना बरसे उड़ जाएंगे। आगे आने वाले दिनों में गर्मी से राहत मिलेगी। रात्रि मौसम ठंडा रहने की संभावना है।

सोमवार को दिन में धूप खिली रही लेकिन साम होते-होते एकाएक मौसम के तेवर बदल गए। तेज हवाओं के साथ बादल पूरी ताकत से बरसे।

--बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान का असर : मौसम वैज्ञानिक डॉ. एचएस कुशवाहा के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के उठा चक्रवाती तूफान का असर था। यह उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड क्षेत्रों में असर दिखाकर आगे बढ़ रहा है। जिसके चलते विभिन्न क्षेत्रों में 30-40 मिमी बरसात रिकार्ड की गई। मौसम के इसी बदलवा के चलते तापमान में गिरावट हुई है। हालांकि, उन्होंने आगे बारिश के आसार कम ही जताए हैं। दिन में धूप खिलेगी लेकिन गर्मी राहत देगी।

--फसलों को नुकसान

दो दिन से हो रही बारिश के कारण फसलों को भी नुकसान हुआ है। तेज हवाओं से गन्ने व धान की फसल गिर गई है। हालांकि, खेतों में नमी के कारण दलहनी व अन्य फसलों को फायदा पहुंचा हैं।

--मौसम अपडेट

- सोमवार को तेज हवाओं के साथ जमकर गिरा पानी

- मंगलवार से बेअसर होगा लौटता मानसून

पूर्वानुमान

- बादल जरूर छाए रहेंगे मगर, बिना बरसे उड़ जाएंगे

- आने वाले दिनों में गर्मी से मिलेगी राहत, रात्रि में रहेगा मौसम कूल

-बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान का था असर

- विभिन्न क्षेत्रों में 30-40 मिमी बरसात रिकार्ड की गई

chat bot
आपका साथी