अब खंड शिक्षा अधिकारियों के भी जिले के अंदर होंगे तबादले

बरेली में 15 विकास खंड और एक नगर क्षेत्र है। इनमें संचालित परिषदीय विद्यालयों के संचालन व्यवस्था की जिम्मेदारी खंड शिक्षा अधिकारियों की होती है। शासन के आदेश पर ही इनके जिले के बाहर तबादले होते हैं। लेकिन कुछ समय से इस पर रोक लगी है।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Sat, 28 Nov 2020 11:44 AM (IST) Updated:Sat, 28 Nov 2020 11:44 AM (IST)
अब खंड शिक्षा अधिकारियों के भी जिले के अंदर होंगे तबादले
जिले के अंदर बीईओ के हो सकेंगे तबादले

बरेली, जेएनएन। बरेली के कई खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) की कुर्सी बदल सकती है। महानिदेशक स्कूली शिक्षा ने जिले के अंदर बीईओ के तबादले को हरी झंडी दे दी है। हालांकि यह तबादले जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद ही हो सकेंगे। बरेली में 15 विकास खंड और एक नगर क्षेत्र है। इनमें संचालित परिषदीय विद्यालयों के संचालन व्यवस्था की जिम्मेदारी खंड शिक्षा अधिकारियों की होती है। शासन के आदेश पर ही इनके जिले के बाहर तबादले होते हैं। लेकिन कुछ समय से इस पर रोक लगी है। यहां कई ऐसे हैं जिनके पास एक से ज्यादा क्षेत्र का अतिरिक्त प्रभार है। वह कई साल से एक ही जगह तैनात भी हैं। इस बार कोविड की वजह से बीते 12 मई को शासन ने बीच सत्र में बीईओ के तबादले न करने का आदेश जारी कर दिया था। यह भी कहा था कि अगर बहुत जरूरी है तो स्पष्ट कारण देते हुए डीएम की अनुमति के बाद महानिदेशक स्कूली शिक्षा के पास प्रस्ताव भेजना होगा। अब उस आदेश को निरस्त कर दिया गया। साथ ही यह कहा गया कि जनपद के अंदर खंड शिक्षा अधिकारियों के स्थानांतरण के संबंध में पूर्व व्यवस्था लागू रहेगी। जिलाधिकारी के अनुमोदन से बीईओ का जनपद के अंदर एक ब्लॉक से दूसरे ब्लॉक में स्थानांतरण किया जा सकता है।

chat bot
आपका साथी