बरेली में अधिवक्ता संजय सिंह के चारों हत्यारोपितों के खिलाफ गैर जमानती वारंट

अधिवक्ता संजय सिंह हत्याकांड में नामजद चारों हत्यारोपितों सपा नेता मुदित प्रताप सिंह उसके साथी गुड्डू राहुल व मयंक अवस्थी के खिलाफ शुक्रवार को कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी कर दिया। वारदात के बाद से सभी आरोपित फरार हैं। लिहाजा चारों के खिलाफ गैर जमानती वारंट के लिए बुधवार को विवेचक विजय कुमार ने कोर्ट में अर्जी दाखिल की थी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 04:43 AM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 04:43 AM (IST)
बरेली में अधिवक्ता संजय सिंह के चारों हत्यारोपितों के खिलाफ गैर जमानती वारंट
बरेली में अधिवक्ता संजय सिंह के चारों हत्यारोपितों के खिलाफ गैर जमानती वारंट

जागरण संवाददाता, बरेली: अधिवक्ता संजय सिंह हत्याकांड में नामजद चारों हत्यारोपितों सपा नेता मुदित प्रताप सिंह, उसके साथी गुड्डू, राहुल व मयंक अवस्थी के खिलाफ शुक्रवार को कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी कर दिया। वारदात के बाद से सभी आरोपित फरार हैं। लिहाजा, चारों के खिलाफ गैर जमानती वारंट के लिए बुधवार को विवेचक विजय कुमार ने कोर्ट में अर्जी दाखिल की थी।

विशारतगंज के अतरछेड़ी निवासी अधिवक्ता संजय सिंह की 14 सितंबर को गिधौली फाटक के आगे सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। संजय की पत्नी रजनी सिंह ने सपा नेता मुदित प्रताप सिंह, उसके साथी गुड्डू, राहुल व मयंक अवस्थी पर हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पोस्टमार्टम में संजय सिंह की दोनों पसलियां टूटी होने की साथ शरीर में 19 स्थानों पर चोटों के निशान मिले थे। संजय की मौत के बाद चारों आरोपित घर छोड़ भाग खड़े हुए। चारों की तलाश में जुटी पुलिस को आरोपितों की पहली लोकेशन बदायूं के बाद दिल्ली मिली। टीम दिल्ली पहुंचती, इससे पहले ही चारों की लोकेशन हरिद्वार मिली। तय लोकेशन पर टीम पहुंची लेकिन, आरोपित वहां भी नहीं मिले। तफ्तीश में जुटी पुलिस को हत्या के दिन एक वाट्सएप ग्रुप पर संजय व मुदित के बीच हुई चैट के स्क्रीनशाट मिले, जिसमें दोनों एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे थे।

वर्जन

चारों के खिलाफ कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी कर दिया है। जल्द ही हत्यारोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

- विजय कुमार, इंस्पेक्टर, विशारतगंज

chat bot
आपका साथी