बरेली के स्वास्थ्य विभाग के कारनामे से नाेडल अधिकारी हुए हैरान, गुमराह कर बाेला- काेविड से हुई सिर्फ एक माैत, जानिए फिर क्या हुआ

Nodal Officer Visit News क्यारा गांव में कोविड संक्रमण पर शासन से भेजे गए नोडल अधिकारी सुरेश चंद्रा को भी स्वास्थ्य विभाग ने गुमराह किया। उन्हें बताया गया कि मरने वालों की उम्र 80 वर्ष से अधिक थी। कोविड संक्रमण से सिर्फ एक ही मौत हुई है।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Mon, 17 May 2021 06:10 PM (IST) Updated:Mon, 17 May 2021 06:10 PM (IST)
बरेली के स्वास्थ्य विभाग के कारनामे से नाेडल अधिकारी हुए हैरान, गुमराह कर बाेला- काेविड से हुई सिर्फ एक माैत, जानिए फिर क्या हुआ
बरेली के स्वास्थ्य विभाग के कारनामे से नाेडल अधिकारी हुए हैरान

बरेली, जेएनएन। Nodal Officer Visit News : क्यारा गांव में कोविड संक्रमण पर शासन से भेजे गए नोडल अधिकारी सुरेश चंद्रा को भी स्वास्थ्य विभाग ने गुमराह किया। उन्हें बताया गया कि मरने वालों की उम्र 80 वर्ष से अधिक थी। कोविड संक्रमण से सिर्फ एक ही मौत हुई है। एमओआइसी के इस बयान पर प्रमुख सचिव श्रम एवं सेवायोजन सुरेश चंद्रा ने डीएम नितीश कुमार और सीएमओ डॉ. सुधीर गर्ग से रिपोर्ट तलब की है।

कोविड संक्रमण की समीक्षा के लिए प्रमुख सचिव श्रम एवं सेवायोजन सुरेश चंद्रा बरेली पहुंचे। शासन से नियुक्त नोडल अधिकारी ने कलक्ट्रेट के इंटीग्रेटेड कोविड कमांड सेंटर का निरीक्षण किया। होमआइसोलेशन के मरीजाें से फोन लगाकर खुद ही पूछा कि आपको काउंसलिंग मिली कि नहीं। कम्प्लेंट रजिस्टर में अस्पताल में भर्ती नही किए जाने की शिकायतकर्ता से फोन मिलाकर पूछा कि आपके पिता भर्ती हुए कि नहीं। यहां एडीएम सिटी महेंद्र कुमार सिंह और डॉक्टर भी उन्हें मौजूद मिले।

कंट्रोल रूम में संतोषजनक स्थिति मिलने के बाद वह ब्लॉक मझगवां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। यहां 87 गांव में निगरानी समितियां उन्हें सक्रिय मिली। सोमवार को 141 संक्रमित मरीजों से समिति के सदस्यों ने संपर्क किया। नए मरीजों को अस्पताल में भर्ती किए जाने से लेकर होमआइसोलेशन में दवा किट पहुंचाई जा रही थी। सीएचसी में भी दवाएं और उपकरण मौजूद मिले। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि गांव में बच्चों के आइसीयू बने। इसके लिए तैयारी करें।

उन्होंने आंवला विधायक धर्मपाल सिंह से भी संपर्क किया। विधायक ने भी उन्हें अब स्थिति पहले से बेहतर बताई। नोडल अधिकारी ने कहा कि बरेली से आंवला तक आया हूं। शहर की तुलना में गांव में लोग मास्क कम लगाते हैं। जागरुक करने की जरूरत है। वैक्सीनेशन के लिए भी प्रेरित करना होगा। उन्होंने कहा कि अब बरेली में ऑक्सीजन आपूर्ति की कमी नहीं है।

नोडल बोले : अप्रैल की तुलना में अब अस्पतालों में बेड खाली

उन्होंने कोविड अस्पतालों में ऑक्सीजन बेड, आइसीयू बेड और वेंटीलेटर की समीक्षा की। मौजूदा स्थिति में अस्पतालों में बेड खाली मिले। डॉक्टर, दवाओं की उपलब्धता भी ठीक मिली। उन्होंने कहा कि अप्रैल की तरह कोविड अस्पतालों में उतनी समस्या नहीं है। उन्होंने बताया कि उमरा लड़की के कोविड अस्पताल में भर्ती किए जाने को लेकर भी समीक्षा की। सामने आया कि ऑक्सीजन लेवल कम था, मरीज को अस्पताल लेट लाया गया, इसलिए दिक्कत हुई थी।

chat bot
आपका साथी