Dharampal murder case : नहीं मिला सुराग तो हत्या के नामजद आरोपितों को ही पुलिस ने छोड़ा

किसान धर्मपाल की हत्या के मामले में पुलिस ने हिरासत में लिए नामजद दोनों आरोपिताें को छोड़ दिया। तर्क है कि आरोपितों के खिलाफ कोई सुराग ही नहीं मिला। इधर स्वजनों ने पुलिस पर हत्या जैसे गंभीर प्रकरण पर समझौते का आरोप लगाया है।

By Sant ShuklaEdited By: Publish:Thu, 28 Jan 2021 06:25 AM (IST) Updated:Thu, 28 Jan 2021 06:56 AM (IST)
Dharampal murder case : नहीं मिला सुराग तो हत्या के नामजद आरोपितों को ही पुलिस ने छोड़ा
पुलिस अब सुराग जुटाने के लिए मृतक के सुरक्षित किए गए विसरा की फॉरेंसिक जांच कराएगा।

 बरेली, जेएनएन।Dharampal murder case : किसान धर्मपाल की हत्या के मामले में पुलिस ने हिरासत में लिए नामजद दोनों आरोपिताें को छोड़ दिया। तर्क है कि आरोपितों के खिलाफ कोई सुराग ही नहीं मिला। इधर, स्वजनों ने पुलिस पर हत्या जैसे गंभीर प्रकरण पर समझौते का आरोप लगाया है। स्वजन का कहना है कि वह पीछे हटने वाले नहीं है। कातिलों को सजा दिलाना उनका मकसद है। इधर, पुलिस अब सुराग जुटाने के लिए मृतक के सुरक्षित किए गए विसरा की फॉरेंसिक जांच कराएगा।

बता दें कि गांव वरगमा निवासी किसान धर्मपाल शुक्रवार रात घर से लापता हो गए थे। शनिवार को उनका शव जली अवस्था में जंगल में पेड़ से बंधा मिला था। स्वजनों ने गांव के ही तोताराम व पूर्व प्रधान ओंकार पर हत्या का आरोप लगाया था।

मृतक की पत्नी धमेंद्री की तहरीर पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया। पूछताछ की, फिर छोड़ दिया गया। पुलिस अभी भी इस हत्याकांड को आत्महत्या ही मान रही है। पुलिस के मुताबिक, मृतक की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। गांव के लोग खुद इस बात की गवाही दे रहे हैं।

नामजद दोनों आरोपितों के खिलाफ कोई सुराग नहीं मिला है। इसीलिए दोनों को छोड़ दिया गया है। मामले में हर बिंदु पर जांच की जा रही है।- योगेश कुमार, थाना प्रभारी शेरगढ़

chat bot
आपका साथी