बरेली में नौ साल की बच्‍ची से दुष्कर्म का प्रयास

घटना एक दिसंबर की है। बच्‍ची के पिता ने बताया कि वह काम से क्षेत्र में ही गए हुए थे। घर पर बच्‍ची अकेली थी। इसी दौरान आराेपित ने बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। बचाव के लिए बेटी ने शोर मचाया तो वह भाग गया।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Thu, 03 Dec 2020 10:44 PM (IST) Updated:Thu, 03 Dec 2020 10:44 PM (IST)
बरेली में नौ साल की बच्‍ची से दुष्कर्म का प्रयास
आरोपित की उम्र 16 वर्ष के करीब है। वह कक्षा दस का छात्र है।

बरेली, जेएनएन। सुभाषनगर क्षेत्र में नौ साल की बच्‍ची से दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। बच्‍ची के पिता की तहरीर पर क्षेत्र के ही बालक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। घटना एक दिसंबर की है। बच्‍ची के पिता ने बताया कि वह काम से क्षेत्र में ही गए हुए थे। घर पर बच्‍ची अकेली थी। इसी दौरान आराेपित ने बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। बचाव के लिए बेटी ने शोर मचाया तो वह भाग गया। घर लौट कर आया तो बेटी ने पूरी बात बताई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। आरोपित की उम्र 16 वर्ष के करीब है। वह कक्षा दस का छात्र है। वहीं बच्‍ची की उम्र नौ वर्ष के करीब है। वह कक्षा पांच की छात्रा है। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी हुई है।

इंजीनियर की मौत मामले में कंपनी पर मुकदमा दर्ज 

बरेली : परसाखेड़ा की औद्योगिक इकाई में निर्माण के दौरान छत से गिरने पर इंजीनियर की मौत मामले में सीबीगंज पुलिस ने कंपनी पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में मृतक भूपाल पति विशाल साईं के साथी अर्णव कौशिक की ओर से प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तहरीर दी गई थी।बता दें कि औद्योगिक इकाई में प्रदूषण रोधी प्लांट लगाने के लिए बेंगलुरु से इंजीनियरों की टीम आई थी।कार्य के दौरान भूपाल पति विशाल साईं छत पर खड़े थे। इसी दौरान छत गिर गई जिससे वह दब गए। जब तक उन्हें अस्पताल ले जाया गया, उनकी मौत हो गई। मौत के बाद शव को बेंगलुरु ले जाने के लिए साथियों ने पुलिस-प्रशासन से ताबूत की व्यवस्था करवाने के साथ हेलीकॉप्टर से शव ले जाने की अनुमति भी मांगी थी। 

chat bot
आपका साथी